फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Election 2022: Dharmendra Pradhan brainstorms with Brahmin leaders, emphasizes on caste equation for victory

यूपी इलेक्शन 2022: धर्मेंद्र प्रधान ने ब्राह्मण नेताओं के साथ किया मंथन, जीत के लिए जातीय समीकरण पर जोर

Sun, 26 Dec 2021 07:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 26 Dec 2021 07:08 PM IST
सार

UP Election 2022: बैठक में यूपी के सभी प्रमुख ब्राह्मण नेता शामिल हुए। इनमें जितिन प्रसाद, रमापति त्रिपाठी, कई सांसद, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और बृजेश पाठक शामिल थे। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Dharmendra Pradhan brainstorms with Brahmin leaders, emphasizes on caste equation for victory
भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को दिल्ली में अपने निवास पर यूपी में पार्टी के ब्राह्मण नेताओं के साथ गहन मंथन किया। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक का मकसद राज्य का जातीय समीकरण भाजपा के पक्ष में बनाए रखना था।  

विज्ञापन


तीन घंटे चली बैठक में यूपी के सभी प्रमुख ब्राह्मण नेता शामिल हुए। इनमें जितिन प्रसाद, रमापति त्रिपाठी, कई सांसद, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और बृजेश पाठक शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ब्राह्वण समुदाय में पार्टी की पकड़ और मजबूत करने की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। 
विज्ञापन


कोई जाति या वर्ग भाजपा से नाराज नहीं
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि समाज का कोई वर्ग या जाति भाजपा से नाराज नहीं है। यूपी की भाजपा सरकार में कई ब्राह्मण मंत्री हैं। पार्टी समाज के सभी तबकों को आगे बढ़ाने के कार्य कर रही है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रधान ने पार्टी नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार किया। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर इन नेताओं की प्रतिक्रिया भी जानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण वोटरों को आकर्षित करने के लिए भाजपा ने कई ब्राह्मण सम्मेलनों का आयोजन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed