फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP election 2022: congress leader Priyanka Gandhi focusing on door to door public relations, her election campaign directly connecting to the public

UP Election 2022: डोर-टू-डोर जनसंपर्क को प्रियंका गांधी ने बनाई ताकत, उत्तर प्रदेश चुनाव ही नहीं, लंबी है कांग्रेस की योजना

Thu, 03 Feb 2022 06:41 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 03 Feb 2022 06:41 PM IST
सार

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि प्रियंका गांधी का यह खुला स्वभाव लोगों के दिलों में गहरी जगह बना रहा है। प्रियंका गांधी की मुस्कान और हंसमुख चेहरा लोगों को अपने साथ जोड़ रहा है। वे तमाम सुरक्षा तामझाम को किनारे रख कर सीधे लोगों के बीच चली जा रही हैं। इससे लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं...

विज्ञापन
UP election 2022: congress leader Priyanka Gandhi focusing on door to door public relations, her election campaign directly connecting to the public
UP election 2022: ग्रेटर नोएडा के दादरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करती प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रियंका गांधी अब ‘डोर टू डोर जनसंपर्क’ कर रही हैं। वे नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में लोगों से मिलकर उन्हें वोट देने की अपील कर चुकी हैं। गुरुवार को प्रियंका ने अनूपशहर, सिकंदराबाद और स्याना में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने इसे लोगों को समझने और जनता से सीधा संपर्क स्थापित करने का माध्यम बना लिया है। आने वाले दिनों में वे पूरे उत्तर प्रदेश में इसी तरह से सीधा संपर्क अभियान जारी रखेंगी। यह उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उत्तराखंड, पंजाब और अन्य राज्यों तक जाएगा।

विज्ञापन

महिलाओं से सीधा संवाद

लोगों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क कार्यक्रम में वे युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों से मिल रही हैं। भारी भीड़ में भी महिलाएं उनसे हाथ मिलाने, उनकी एक झलक पाने को उत्सुक दिखाई पड़ रही हैं। प्रियंका भी महिलाओं को निराश नहीं करतीं और उनके घरों में जाकर उनसे सीधी बातचीत करती हैं। उनके साथ सेल्फी लेने में जरा भी देर नहीं लगातीं। वे उन्हें बताती हैं कि किस तरह वे महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं और उन्हें यह अवसर अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए ईर्ष्या का विषय हो सकती है।

विज्ञापन


राजनीतिक पंडितों का मानना है कि प्रियंका गांधी का यह खुला स्वभाव लोगों के दिलों में गहरी जगह बना रहा है। प्रियंका गांधी की मुस्कान और हंसमुख चेहरा लोगों को अपने साथ जोड़ रहा है। वे तमाम सुरक्षा तामझाम को किनारे रख कर सीधे लोगों के बीच चली जा रही हैं। इससे लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। ध्यान देना चाहिए कि इस समय की राजनीति में शायद ही कोई नेता इतना खुलकर लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में आने वाले समय में यही छोटे-छोटे संबंध कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक पूंजी साबित हो सकता है जो उसके पुनरुत्थान की कहानी लिख सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे देश में लड़ी जाएगी लड़ाई

प्रियंका गांधी के विशेष सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अमर उजाला को बताया कि वे एक लंबी लड़ाई के लिए जमीन पर उतरी हैं। यह अभियान केवल 2022 तक के उत्तर प्रदेश चुनाव तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके आगे 2024 के लोकसभा चुनाव तक भी जाएगा। इसे केवल यूपी तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि देश के सभी राज्यों से प्रियंका गांधी की मांग आ रही है, और वे सभी राज्यों में जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करेंगी। उनकी यह लड़ाई सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिए है और इसके होने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।


कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता से जनसंपर्क के दौरान एक बात अच्छी तरह दिखाई पड़ रही है कि जनता के मन में गांधी परिवार के प्रति विशेष आकर्षण है। लोग सीधे प्रियंका गांधी से मिलना चाहते हैं, उनसे बातचीत कर अपनी समस्याएं रखना चाहते हैं और उन्हें अपना समझते हैं। प्रियंका गांधी के व्यक्तित्व में वही जादुई आकर्षण देखने को मिल रहा है जो कभी इंदिरा गांधी के लिए जनता के मन में हुआ करता था। यही कारण है कि प्रियंका गांधी इस अभियान को लगातार जारी रखेंगी।    

यही रही है हमारी ताकत

पूर्वांचल जोन के 16 जिलों के कांग्रेस प्रभारी विश्वविजय सिंह ने कहा कि इस तरह के सीधे संपर्क से उनका जनता के साध सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। इससे केवल कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार ही नहीं हो रहा है, बल्कि इससे पार्टी जनता से सीधा संबंध भी बन रहा है। एक समय कांग्रेस की यही सबसे बड़ी ताकत हुआ करता था और लोगों से सीधे जुड़ने, उनकी समस्याओं को समझने की ताकत के बल पर ही कांग्रेस 70 सालों तक लोगों के दिलों पर राज करती रही। उन्होंने कहा कि हम अपनी वही ताकत दोबारा खड़ी करना चाहते हैं और इसके लिए प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं के सहारे लोगों के द्वार पर खड़े हैं।

लोगों तक प्रियंका की बात पहुंचाने के निर्देश

आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल यादव ने अमर उजाला से कहा कि उनकी पार्टी ने गोरखपुर और वाराणसी में ब़ड़ी चुनावी रैली कर अपनी राजनीतिक ताकत दिखा दी है। इन जनसभाओं में भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने यह बता दिया है कि उन्हें अब भी कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें हैं और जनता की इन उम्मीदों पर खरा उतरना, उन्हें परेशानियों से मुक्ति दिलाना कांग्रेस का कर्तव्य है और पार्टी जनता की इन उम्मीदों पर खरा उतरेगी।



अनिल यादव ने कहा कि बड़ी राजनीतिक ताकत दिखाने के बाद अब पार्टी की ओर से उन्हें जनता से डोर-टू-डोर जनसंपर्क करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान जनता को प्रियंका गांधी के द्वारा की गई प्रतिज्ञायें बताने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी से इस तरह का निर्देश मिलने के बाद वे प्रतिदिन सुबह निकल जाते हैं और जनता के द्वार पर ही चाय-नाश्ता करते हैं। लोगों से मिलते हुए वे कांग्रेस की प्रतिज्ञायें याद दिलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed