फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP election 2022: 4th phase of voting in Uttar Pradesh elections, SP chief and former CM Akhilesh Yadav, Congress General Secretary Priyanka Gandhi and BSP chief Mayawati appeared active on Twitter

उत्तर प्रदेश चुनाव: मायावती बोलीं- यह अमित शाह का बड़प्पन है, बयान पर मची हलचल, अखिलेश और प्रियंका ने कही ये बात

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 23 Feb 2022 05:37 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, भाजपा नेता व भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में दलितों को सुरक्षा देने में नाकामयाब हैं, जबकि सिर्फ चुनाव के समय उनके प्रति हमदर्दी का दिखावा करते हैं। क्या यही है आपकी कानून व्यवस्था, जिसमें दलितों को उनके घरों से उठाकर बेरहमी से पीटा जाता है, उन पर अत्याचार होता है...

विज्ञापन
UP election 2022: 4th phase of voting in Uttar Pradesh elections, SP chief and former CM Akhilesh Yadav, Congress General Secretary Priyanka Gandhi and BSP chief Mayawati appeared active on Twitter
UP election 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश चुनाव में चौथे चरण के मतदान के दौरान सपा प्रमुख एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बसपा प्रमुख मायावती ट्विटर पर सक्रिय नजर आईं। हालांकि 23 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक मायावती ट्विटर पर पूरी तरह से खामोश दिखीं। उन्होंने ट्विटर पर कुछ नहीं लिखा था। करीब साढ़े तीन बजे मायावती ने एक लंबी चौड़ी प्रेस रिलीज अपने ट्विटर पर साझा की। इसमें उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बड़प्पन वाली बात कह डाली। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में स्वच्छता के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत गाडगे महाराज जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। प्रियंका गांधी, सबसे ज्यादा एक्टिव रहीं। मतदान के दौरान उन्होंने भाजपा एवं योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, भाजपा नेता व भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में दलितों को सुरक्षा देने में नाकामयाब हैं, जबकि सिर्फ चुनाव के समय उनके प्रति हमदर्दी का दिखावा करते हैं। क्या यही है आपकी कानून व्यवस्था, जिसमें दलितों को उनके घरों से उठाकर बेरहमी से पीटा जाता है, उन पर अत्याचार होता है। कांग्रेस महासचिव ने अपने इस ट्वीट के साथ मुजफ़्फरनगर का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें कुछ लोग, एक व्यक्ति को पीट रहे हैं। प्रियंका ने आगे लिखा, कितनी शर्मनाक बात है कि लखीमपुर किसान नरसंहार के पीड़ित परिवारों को खुद माननीय उच्चतम न्यायालय में जाकर न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है। ये जिम्मेदारी सरकार की थी, लेकिन भाजपा ने सारी ताकत मंत्री के बेटे को बचाने में लगाई। किसान, भाजपा सरकार के इस अन्याय को भूलेंगे नहीं।
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'आपको मुद्दों से भटकाने की लाख कोशिशें होंगी', लेकिन आपका वोट अगर रोजगार, रोजी-रोटी, अच्छी शिक्षा व सेहत, महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर पड़ेगा, तभी उत्तर प्रदेश की बेहतरी संभव है। प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए जिम्मेदारी से मतदान करें। अखिलेश यादव ने चौथे चरण के मतदान के दौरान लिखा, जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा। चौथे चरण में ऐतिहासिक मतदान करें… नागरिक के इस अधिकार का सम्मान करें!।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने जो प्रेस रिलीज अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है, उसमें लिखा है, बसपा प्रमुख ने बुधवार सुबह सात बजे अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मीडिया से बातचीत की है। उनसे एक सवाल पूछा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बसपा भी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। उसे दलितों एवं मुस्लिमों का काफी वोट मिल रहा है। इस सवाल के जवाब में मायावती ने कहा, मैं समझती हूं यह उनका बड़प्पन है कि उन्होंने जमीनी सच्चाई को स्वीकार किया है। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि पूरे उत्तर प्रदेश में बीएसपी को दलितों और मुस्लिमों का ही नहीं, बल्कि अति पिछड़े वर्गों का भी समर्थन मिल रहा है। सवर्ण जातियां भी साथ हैं। बसपा को सर्वसमाज का वोट मिल रहा है। मायावती ने दावा किया है कि वे 2007 की तरह पूर्ण बहुमत के आधार पर अपनी सरकार जरुर बनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed