{"_id":"58b924284f1c1bf079830791","slug":"up-election-2017-bullets-points-of-prime-minister-narendra-modi-rally-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस पाइपलाइन से भ्रष्टाचार तक, पीएम मोदी के मिर्जापुर रैली की 10 बड़ी बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गैस पाइपलाइन से भ्रष्टाचार तक, पीएम मोदी के मिर्जापुर रैली की 10 बड़ी बातें
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
Updated Fri, 03 Mar 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी में छठें चरण के मतदान से पहले आज मिर्जापुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने उपस्थित जनसमूह से एक और वादा करते हुए कहा कि गुजरात से गोरखपुर तक पाइपलाइन बिछेगी। पढ़िए PM के भाषण की 10 बड़ी बातें-
गुजरात से गोरखपुर तक बिछेगी गैस पाइपलाइन
1. यूपी में विकास का वादा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हम गुजरात से गोरखपुर तक गैस पाइपलाइन ला रहे हैं, यहां विकास का एक नया अवसर खुलेगा। जैसे नलके से पानी आता है, वैसे हम नलके से गैस भी आने का काम कर रहे हैं। मैं वादे नहीं करता, काम करके दिखाता हूं।'
यूपी में चार तरह के भ्रष्टाचार
2. उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'यूपी में हर चीज का रेट तय है, यहां भ्रष्टाचार दीमक की तरह घुस गया है। चार प्रकार के भ्रष्टाचार यूपी में हैं...नजराना, सुकराना, हकराना और जबराना। नजराना मतलब काम कराने के पहले, सुकराना यानि काम होने के बाद, हकराना का मतलब फाइल भी आगे नहीं बढ़ेगी, और जबराना मतलब काम भी नहीं, करना भी नहीं। यूपी में लेने वालों की आदत हो गई है, देने वाले मजबूर हो गए हैं। आपके पास मुक्ति का एक ही तरीका है और वो है हराना।
विज्ञापन
मिर्जापुर के पीतल उद्योग की बर्बादी का जिम्मेदार कौन
3. मिर्जापुर के पीतल उद्योग पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'इस सरकार ने पीतल उद्योग को बर्बाद कर दिया, इसलिए यहां के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।'
मायावती, अखिलेश मिर्जापुर के पत्थरों से नफरत करते हैं
4. पीएम मोदी ने कहा, 'अखिलेश जी का 'काम बोलता है' या मिर्जापुर का पत्थर बोलता है। बहन जी मिर्जापुर की पत्थरों में आज भी खड़ी हैं। मूर्तियां बनवाने के लिए मिर्जापुर से पत्थर पिछली दरवाजों से ले गए, लेकिन जांच के दौरान राजस्थान का नाम दिया गया। बताइए क्या यह सही है? जिनको मिर्जापुर के पत्थरों से नफरत हो, उनको क्या आप वोट देंगे?' यहां की एक भी सीट पर इन लोगों की जीत नहीं होनी चाहिए, ताकि इन्हें पता चले उपेक्षा करने का परिणाम क्या होता है?
11 मार्च को सभी पार्टियों को लगेगा करंट
5. 11 मार्च को जनता ने तार बिछा रखी है, उससे सपा-बसपा और कांग्रेस को करंट लगने वाली है।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
6. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो अपने पिता की बातों को पूरा नहीं करता हो, वो जनता का काम क्या करेंगे।
राहुल गांधी की खाट सभा पर ली चुटकी
7. राहुल गांधी की खाट सभा पर चुटकी लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खाट सभा से वहां के लोगों ने खाट उठा कर ले गए, क्योंकि उन्हें मालूम था खाट उन्हीं की है। खटिया हो या कटिया, आप तो यहां से जाने वाले है, जनता ने मन बना लिया है।
उत्तर प्रदेश अकेला भारत को आगे ले जा सकता है
8. उत्तर प्रदेश अगर अलग देश होता तो, जनसंख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा पांचवां देश होता। उत्तर प्रदेश में इतनी ताकत है कि वो अकेला ही पूरे भारत को आगे ले जा सकता है।
यूपी चुनाव का असल मुद्दा क्या है?
9. यह चुनाव, किसकी सरकार बनेगी इस मुद्दे पर नहीं है। यह चुनाव इस मुद्दे पर है कि युवाओं को रोजगार कौन देगा, मां-बहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा, गरीबों की गरीबी कौन दूर करेगा?
13 साल से पुल क्यों नहीं बना
10. पीएम मोदी ने मिर्जापुर के लोंगों से सवाल पूछा कि जब यहां उत्तर प्रदेश में 13 साल पहले मुलायम सिंह की सरकार थी तो मुलायम सिंह ने 13 साल पहले मिर्जापुर में पुल निर्माण का आधारशिला रखे था वो अभी तक बना क्या? लेकिन अभी तक नहीं बना, ये काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं। यही पुल अगर सैफई में बनना होता तो, 13 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ता।