फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Congress CM candidacy also in danger

यूपी: कांग्रेस की CM उम्मीदवारी भी खतरे में, दरकिनार होने से मुसीबत में शीला

Tue, 27 Dec 2016 08:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 08:32 AM IST
विज्ञापन
UP Congress CM candidacy also in danger
शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित अभी तक पार्टी में अनदेखी से नाराज बताई जा रही थीं लेकिन सहारा डायरी में नाम आने के बाद पार्टी ने उनसे पूरी तरह से किनारा कर लिया है। पार्टी ने सोमवार को साफ कर दिया कि डायरी में जिन लोगों के भी नाम शामिल हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल शीला दीक्षित ने उस दस्तावेज को सिरे से खारिज कर दिया है कि जिस आधार पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इस दस्तावेज में शीला का नाम भी शामिल है। पार्टी के इस दस्तावेज की जांच कराने के फैसले को लेकर शीला दीक्षित का कहना है कि पार्टी में कोई फैसला हाईकमान लेता है। इस संबंध में अभी उनकी कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन


सहारा की डायरी में शीला दीक्षित का नाम होने पर भाजपा ने इसे प्रमुखता से उठाया है। कांग्रेस को लगता है कि शीला का समर्थन करके वह प्रधानमंत्री के खिलाफ छेड़ी गई जंग हार जाएगी। लिहाजा शीला को लेकर घिरी कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता जयराम रमेश ने स्पष्ट तौर पर कहा कि डायरी में जिन लोगोें के भी नाम हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीला दीक्षित ने अमर उजाला से कहा कि मुझे नहीं पता कि पार्टी ने क्या कहा है। जब तक जानकारी नहीं होगी कुछ नहीं कहूंगी। खुद के यूपी चुनाव से हटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed