फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP CM Yogi said Congress tried to make a mockery of Hindu faith by proposing a ban on Bajrang Dal

Karnataka: कांग्रेस पर भड़के योगी, कहा- बजरंग दल पर प्रतिबंध का प्रस्ताव हिंदू आस्था का मजाक बनाने की कोशिश

Sun, 07 May 2023 05:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 05:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने अगले साल जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन में शामिल होने के लिए कर्नाटक के लोगों को भी आमंत्रित किया। 

विज्ञापन
UP CM Yogi said Congress tried to make a mockery of Hindu faith by proposing a ban on Bajrang Dal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव देकर हिंदू आस्था का ‘मजाक’ बनाने का प्रयास किया है। इसे बहुसंख्यक समुदाय बर्दाश्त और स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग एक भारत, श्रेष्ठ भारत (वन इंडिया, ग्रेट इंडिया) को पसंद नहीं करते हैं, वे ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया' (पीएफआई) जैसे राष्ट्र-विरोधी संगठनों का समर्थन कर रहे हैं। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में राम की भूमि से हनुमान (कर्नाटक) की भूमि पर आए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच जुड़ाव इस तथ्य को रेखांकित करता है कि वे अभिन्न रूप से एक हैं और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को मूर्त रूप देते हैं। जिन्हें एक भारत, श्रेष्ठ भारत पसंद नहीं है, वे कहीं न कहीं पीएफआई जैसे समाज-विरोधी और देश-विरोधी संगठनों को प्रोत्साहित करते हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने अगले साल जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन में शामिल होने के लिए कर्नाटक के लोगों को भी आमंत्रित किया। 


योगी को भारत रत्न डॉ. आंबेडकर पुरस्कार
मुंबई (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश को भयमुक्त बनाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न डॉ. आंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार समारोह का आयोजन बुद्धंजलि रिसर्च फाउंडेशन की ओर से मुंबई में शनमुखानंद सभागार में किया गया था, जहां यूपी विधान परिषद के सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल ने योगी आदित्यनाथ की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। कोविंद ने कहा, योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी खत्म कर प्रदेश को भयमुक्त बनाया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed