कर्नाटक पहुंचे यूपी CM योगी, BJP की 'परिवर्तन यात्रा' का बनेंगे हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू पहुंचे हैं। सीएम यहां भारतीय जनता पार्टी (बीेजेपी) की परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे हैं। इतना ही नहीं वे यहीं से राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत कर सकते हैं। सीएम योगी का कर्नाटक में ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल में हिंदू संगठन के एक कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया गया था।
Whenever I come to #Karnataka, I make sure I visit Adichunchanagiri Math. I will later take part in 'parivartan yatra' of Bharatiya Janata Party & talk about political issues from that platform. Here, we have come with a purpose of 'seva': UP CM Yogi Adityanath in Bengaluru pic.twitter.com/Z0UQiXuoxX
— ANI (@ANI) January 7, 2018विज्ञापन
हाल ही में कर्नाटक के मंगलुरु में बीजेपी कार्यकर्ता की 4 मोटरसाइकिल सवारों ने हत्या कर दी थी। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों का निशाना बनने वाले कार्यकर्ता का नाम दीपक राव था और वो बजरंग दल का वॉलंटियर भी था। दरअसल, दक्षिण भारत में हिंदू नेताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार अक्सर इसपर राज्य सरकारों का विरोध भी करती रही है।