{"_id":"5777ec2d4f1c1b797179bdca","slug":"up-cabinet-minister-shivpal-yadav-allegation-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले, भाजपा ने कराया जवाहरबाग कांड, रामवृक्ष के लिए चला रहे थे ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवपाल बोले, भाजपा ने कराया जवाहरबाग कांड, रामवृक्ष के लिए चला रहे थे ट्रेनिंग सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया-इटावा
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मथुरा का जवाहरबाग कांड भाजपा की देन है। वहां रामवृक्ष के लिए भाजपा की ओर से ट्रेनिंग सेंटर चलाया जा रहा था। यह खुलासा प्रदेश सरकार की कराई गई जांच से हुआ है।
विज्ञापन
कैराना की घटना पर कहा कि चुनाव आने पर भाजपा सांप्रदायिक द्वेष फैलाती है। वहां के किसी भी परिवार ने पलायन नहीं किया। तीन साल में 1700 हिंदू परिवारों की संख्या बढ़ी है। शिवपाल यादव ने ये बातें औरैया और इटावा में कहीं।
विज्ञापन
औरैया में व्यावसायिक प्रतिष्ठान के उद्घाटन के बाद कहा कि जवाहर बाग में दो साल से कई राज्यों के लोग आते थे। इसकी जानकारी केंद्र सरकार को क्यों नहीं हुई। केंद्रीय गृहमंत्री और उनका इंटेलीजेंस ब्यूरो क्या कर रहा था।
विज्ञापन
मुझे तो सूचना मिल गई थी लेकिन वहां पर बच्चों और महिलाओं की संख्या को देखते हुए सीधे खाली कराने की बजाय कोर्ट के आदेश के तहत खाली कराया गया। मामले में जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि वे कसम खाते हैं कि उनकी पार्टी किसी भी अपराधी को पूरे प्रदेश में टिकट नहीं देगी लेकिन भाजपा को भी कसम खानी होगी कि वह प्रदेश में कहीं भी दंगा नहीं कराएगी। भाजपाई यदि दंगा कराने का प्रयास करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इटावा में कोआपरेटिव बैंक की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले में कई अफसरों की जान गई। भाजपा वहां के सीएम का इस्तीफा क्यों नहीं मांग रही।
पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी साहब जब बनारस गए थे तो कहा था कि गंगा ने बुलाया है। उन्होंने गंगा के साथ-साथ यूपी की जनता को भी धोखा दिया है। यूपी की जनता की बदौलत ही आज केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है।
सबसे अधिक उपेक्षा यूपी की हो रही है। कहा कि केंद्र सरकार ने जो नीति आयोग बनाया है। उसमें उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी की तुलना में नौ हजार करोड़ रुपये कम मिले हैं।