{"_id":"62bbf28f9ce2ef6c7842a424","slug":"up-bulldozer-action-next-hearing-in-supreme-court-on-13-july-after-up-government-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर मामला: यूपी सरकार की दलील पर टली सुनवाई, शीर्ष अदालत ने 13 जुलाई को दी अगली तारीख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बुलडोजर मामला: यूपी सरकार की दलील पर टली सुनवाई, शीर्ष अदालत ने 13 जुलाई को दी अगली तारीख
Wed, 29 Jun 2022 12:12 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज एक बार फिर से सुनवाई टल गई और अब दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तारीख दी गई।
विज्ञापन
यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर से सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान यूपी सरकार के वकील ने दलील देते हुए कहा कि हम अदालत को और भी जानकारी देना चाहते हैं इसलिए हमें कुछ और वक्त दिया जाए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन
आवेदक की ओर से पेश वकील ने नहीं किया विरोध
आवेदक की ओर से पेश वकील नित्या रामकृष्णन ने सोलिसिटर जेनरल तुषार मेहता के अनुरोध का विरोध नहीं किया, इसलिए पीठ ने मामले को 13 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया। याचिकाकर्ता द्वारा पूर्व में दायर एक याचिका में जहांगीरपुरी इलाके में उत्तरी दिल्ली नगर निगमों द्वारा किए गए विध्वंस को चुनौती देने वाली याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दी थी सलाह
बता दें कि इससे पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को निर्देश देते हुए कहा था कि अनधिकृत संरचनाओं को हटाने में कानून की प्रक्रिया का सख्ती से पालन हो। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और प्रयागराज व कानपुर विकास अथॉरिटी से इस मामले में तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सब कुछ निष्पक्ष दिखना चाहिए।
विज्ञापन