{"_id":"573a2bd44f1c1b5316ac752a","slug":"up-board-amazing-math-exam-but-the-result-got-home-science","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड का कमाल: गणित की दी परीक्षा, परिणाम मिला गृह विज्ञान का","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी बोर्ड का कमाल: गणित की दी परीक्षा, परिणाम मिला गृह विज्ञान का
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 17 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। एक छात्रा ने गणित विषय की परीक्षा दी थी, अंक पत्र में गृह विज्ञान विषय अंकित कर प्राप्तांक दर्ज किए गए हैं। छात्रा परिणाम देखकर परेशान है। वे विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट कर बीटेक करना चाहती हैं।
चंपाकमल इंटर कालेज किरावली से हेमलता कुमारी ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। वैकल्पिक विषय के रूप में उसने गणित की परीक्षा दी थी। रविवार को परिणाम आने के बाद अंक पत्र देख हेमलता कुमारी हैरानी रह गईं।
रोते हुए उसने घरवालों से कहा कि उसे विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करनी है, गृह विज्ञान के अंक लेकर क्या करेगी। सोमवार को हेमलता के पिता महेश चंद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर परीक्षा प्रभारी को बोर्ड की कारस्तानी बताई।

हेमलता को हाईस्कूल में 84.5 फीसदी अंक मिले हैं। गृह विज्ञान में 80 अंक मिला है। प्रैक्टिकल में 29 और लिखित में 51 अंक मिले हैं। हेमलता ने घरवालों को बताया कि उसका गणित का पेपर बढ़िया हुआ था, उसमें और अधिक अंक मिलते तो उसके रिजल्ट का प्रतिशत बढ़ जाता।
महेश ने परीक्षा प्रभारी अरुणेश शर्मा को उसका गणित का प्रश्नपत्र भी दिखाया, जिस पर हेमलता का नाम और रोलनंबर लिखा हुआ था। पेपर कोड 822 (सीवाई) है। छात्रा का रोल नंबर 0029592 है। परीक्षा प्रभारी ने छात्रा के पिता को सुझाव दिया कि वह विद्यालय में संपर्क करें।
वहां से प्रमाणित किया जाएगा कि छात्रा ने गृह विज्ञान के बजाय गणित की परीक्षा दी थी। उसी के आधार पर छात्रा के अंक पत्र में संशोधन का प्रार्थना पत्र यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ भेजा जाएगा।