फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP BJP President Keshav Prasad Maurya case against Code of Conduct

यूपी : जैकेट पर कमल का निशान लगाना बीजेपी अध्यक्ष को पड़ा भारी, मामला दर्ज

Sat, 25 Feb 2017 01:58 PM IST
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
 UP BJP President Keshav Prasad Maurya case against Code of Conduct
पोलिंग बूथ पर केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : amar ujala

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इलाहाबाद में वोटिंग के दौरान मौर्या पार्टी के सिंबल के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला था। चुनाव आयोग के निर्देश पर डीएम ने इस पूरे मामले की जांच की और अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


केशव मौर्य अपना मत डालने के लिए सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे। यहां उनकी हॉफ जैकेट पर पार्टी का सिंबल ‘कमल’ लगा हुआ था। केशव मत देकर भी आ गए। इस दौरान उनकी तस्वीरें ली गई। बाद में उन्होंने सिंबल हटा दिया। उनसे पूछा गया तो जवाब मिला कि ऐसा अनजाने में हुआ।

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक वह अपनी सदरी पर हमेशा कमल का स्टीकर लगाए रहते हैं। 23 फरवरी को वोटिंग के लिए जाते वक्त वह स्टीकर निकालना भूल गए थे। उन्होंने यह भी कहा है कि आयोग इस मामले में उनके खिलाफ जो चाहे वह कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में रहते हैं और वहीं से वोटर हैं। इलाहाबाद में 23 फरवरी को हुई वोटिंग के दिन केशव प्रसाद सिविल लाइंस इलाके में स्थित ज्वाला देवी इंटर कालेज पोलिंग सेंटर में वोट डालने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed