फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unprovoked ceasefire violation by pakistan loc jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने फिर की ना 'पाक' हरकत, सीजफायर का किया उल्लंघन

Sat, 08 Jul 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी Updated Sat, 08 Jul 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
unprovoked ceasefire violation by pakistan loc jammu and kashmir
जम्मू-कश्मीर में फायरिंग
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिन इलाके में आर्मी की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में  3 जवान जख्मी हो गए।दूसरी तरफ जम्मू के पूंछ में चक्का दा बाघ और खारी करमारा में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिक द्वारा सीजफायर उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी मोर्टार गोलाबारी की जा रही है। इस सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना भी जवाब दे रही है। 
विज्ञापन


वहीं पकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में एक जवान और उनकी पत्नी मारी गई हैं। ये जवान छुट्टी में अपने घर पर आया था। सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान  82 मिमी और 120 मिमी मोर्टार के गोले का उपयोग कर रहा है। साथ ही आर्मी के पोस्ट और हमारे गांवों पर गोलियां चला रहा है। पाकिस्तान लगातार फायरिंग करके ध्यान भटकाना चाह रहा है।
विज्ञापन


दरअसल ये तनाव बुरहान की पहली बरसी के मौके पर हुआ है। तनाव की आशंका के चलते कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके साथ ही पुलवामा जिले के बुरहान के गृहनगर त्राल में कर्फ्यू लगा दिया गया। यहां पुलवामा, कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग जिले में कई जगह पर बुरहान के समर्थक सड़कों पर उतर आए थे, जिसके बाद प्रशासन ने त्राल में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घाटी में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 8 मई, 2016 को हिजबुल आतंकी बुरहान मारा गया था। उसकी मौत के बाद वहां हिंसा भड़क उठी थी और महीनों घाटी का माहौल खराब रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed