{"_id":"595f994e4f1c1b844a8b469f","slug":"amar-ujala-poll-83-percent-said-israel-india-s-friendship-will-vise-on-china-and-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः इजरायल-भारत की दोस्ती चीन और पाक पर पड़ेगी भारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः इजरायल-भारत की दोस्ती चीन और पाक पर पड़ेगी भारी
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक इज़रायल दौरे पर पूरी दुनिया की निगाह थी। इस दौरे को सामरिक और कूटनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा था। इज़रायल यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की काफी गर्मजोशी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को अपना दोस्त कहकर संबोधित किया। वहीं, भारत और इज़रायल ने कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौते भी किए हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को कूटनीति के लिहाज़ से बड़ी सफलता माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इजरायल के तौर पर भारत को एक भरोसेमंद दोस्त मिल गया है और यह दोस्ती पड़ोसी चीन और पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी।
इस मुद्दे पर पाठकों की राय जानने के लिए अमर उजाला डॉट.कॉम पोल करवाया। पोल में सवाल पूछा गया कि इजरायल और भारत की दोस्ती क्या चीन, पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया। पोल में कुल 16,122 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सबसे अधिक 83.5 फीसदी (13454) ने माना कि इजरायल और भारत की दोस्ती चीन और पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी। वहीं, 11.98 फीसदी (1931) पाठक इस बात से इत्तिफाक नहीं रखते। इसके अलावा 4.51 फीसदी (727) पाठकों ने कुछ कह नहीं सकते विकल्प को चुना।