{"_id":"5ada5bcc4f1c1b3b0b8b5aff","slug":"unnao-rape-case-supreme-court-asked-the-lawyer-has-any-one-of-your-relatives-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव केस: सुप्रीम कोर्ट ने वकील से पूछा, क्या आपके किसी रिश्तेदार से रेप हुआ है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उन्नाव केस: सुप्रीम कोर्ट ने वकील से पूछा, क्या आपके किसी रिश्तेदार से रेप हुआ है
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
उन्नाव रेप मामले में याचिका दायर करने वाले वकील से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या आपके किसी रिश्तेदार से रेप हुआ है? याचिकाकर्ता को अदालत के ऐसे तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने वकील एमएल शर्मा के ‘लोकस स्टैंडाई’ पर सवाल उठाते हुए यह प्रश्न पूछा। पीठ ने उसके बाद याचिका खारिज कर दी।
न्यायमूर्ति एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आखिर आपने किस हैसियत से याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि बलात्कार के मामलों में ताकतवर लोगों जैसे मंत्री, सांसद या विधायक के खिलाफ पुलिस मुकदमे दर्ज नहीं करती। पीठ ने कहा कि आखिर आपराधिक मामले को लेकर जनहित याचिकाएं कैसे दायर की जा सकती हैं।
पीठ ने पूछा कि आखिर उन्नाव बलात्कार मामले से उनका क्या नाता है और वह इस मामले से कैसे प्रभावित हैं। पीठ ने यह भी कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट पहले ही इस मामले में आदेश पारित कर चुका है। पीठ ने कहा कि आपराधिक मामलों को लेकर जनहित याचिकाएं नहीं दी जा सकतीं।