फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dhruv Rathee released late at night find out why he could face arrest again Over 7000 detained so far cjp

ध्रुव राठी को देर रात मिली रिहाई: जानें फिर क्यों हो सकते हैं गिरफ्तार? अब तक सात हजार से ज्यादा हिरासत में

Sun, 11 Oct 2026 09:45 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 11 Oct 2026 09:45 AM IST
सार

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी है कि प्रतिबंधात्मक आदेशों के बावजूद जंतर-मंतर जाने पर उन्हें फिर हिरासत में लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
Dhruv Rathee released late at night find out why he could face arrest again Over 7000 detained so far cjp
ध्रुव राठी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली में कॉकरोचत जनता पार्टी  के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-56 में उनके घर से हिरासत में लिया था। अधिकारियों ने रविवार को उनकी रिहाई की पुष्टि की। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि अगर ध्रुव राठी प्रतिबंधात्मक आदेशों के बावजूद जंतर-मंतर जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जा सकता है या उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई
ध्रुव राठी को उस समय हिरासत में लिया गया, जब दिल्ली पुलिस राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रही थी। कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। पार्टी ने यह मांग एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़ी कथित अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर उठाई थी। पुलिस प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए कई जगहों पर निगरानी और सुरक्षा बढ़ा रही थी।
विज्ञापन


दिल्ली में 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में
प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली में बड़े स्तर पर पुलिस कार्रवाई की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजधानी के अलग-अलग इलाकों से 7,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त कर दी गई थी कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे लोगों को कई जगहों पर रोका गया। इस कार्रवाई के दौरान ध्रुव राठी के अलावा कई राजनीतिक नेताओं को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल से ममता बनर्जी तक, कई बड़े नेता भी पकड़े गए
प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश कर रहे विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। इनमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कॉकroach जनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को भी एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें एहतियातन गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई।


ये भी पढ़ें: गुजरात: गांधीनगर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू, 44 सीटों पर 130 उम्मीदवार मैदान में उतरे

पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट पर दर्ज हो सकती हैं FIR
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने के मामलों को लेकर भी पुलिस सख्त रुख अपना रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इन घटनाओं के संबंध में कई एफआईआर दर्ज किए जाने की संभावना है। फिलहाल, ध्रुव राठी की रिहाई के बावजूद जंतर-मंतर जाने को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। पुलिस ने संकेत दिया है कि प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ दोबारा कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed