उन्नाव गैंगरेप कांड: BJP सांसद बोले- पार्टी का व्यक्ति दोषी पाया गया तो बीच सड़क पर दे दी जाए फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव गैंगरेप कांड पर असम के भाजपा सांसद ने बड़ा बयान दिया है। सांसद आरपी शर्मा का कहना है कि रेप करने वालों को पब्लिक में फांसी या गोली मार देनी चाहिए। इन पर कोई दया नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा से जुड़ा व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसे भी सार्वजनिक स्थल पर फांसी दी जानी चाहिए।
उन्नाव और कठुआ रेप कांड पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है और इस वजह से केंद्रीय मंत्री को जवाब देने पड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया जारी है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं एक नारी हूं और विश्वास है कि पीड़िताएं शर्मसार महसूस नहीं कर रही होंगी।
बता दें कि जम्मू के कठुआ में नाबालिग लड़की को रेप का शिकार बनाया गया है, जबकि उन्नाव रेप कांड में भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर का नाम उछला है। कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
The guilty should be publicly hanged or shot dead. There should be no leniency with rapists. Even if the guilty is found to be a BJP member, he should be executed publicly: RP Sharma, BJP Assam MP on #UnnaoCase pic.twitter.com/i2A2ueAnti
— ANI (@ANI) April 13, 2018