फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unnao case: People trying to take political advantage, says SC on allegations against HC judges

Unnao Case: 'लोग सियासी लाभ लेने की कोशिश कर रहे', हाईकोर्ट जजों पर आरोप लगाए जाने पर शीर्ष कोर्ट की टिप्पणी

Mon, 29 Dec 2025 06:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Dec 2025 06:35 PM IST
सार

Unnao Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कुछ लोग उन्नाव दुष्कर्म मामले का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। कोर्ट ने यह टिप्पणी तब की जब वकीलों ने बताया कि कुलदीप सेंगर की सजा पर फैसला देने वाले हाईकोर्ट के जजों पर आरोप लगाए जा रहे हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।  

विज्ञापन
Unnao case: People trying to take political advantage, says SC on allegations against HC judges
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग उन्नाव दुष्कर्म मामले का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। शीर्ष कोर्ट ने यह टिप्पणी तब की, जब निष्कासित भाजपा नेता कुलदीप सेंगर के वकीलों ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के उन जजों के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं, जिन्होंने सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित किया था। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को यह कहते हुए निलंबित कर दिया था कि वह पहले ही सात साल और पांच महीने जेल में बिता चुका है। तीन जजों की अवकाशकालीन पीठ की अध्यक्षता कर रहे मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा, 'हम जानते हैं। हम कोई संकीर्ण सोच वाले लोग नहीं हैं। हम जानते हैं कि लोग राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ लोग ही ऐसा कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: असम चुनाव से पहले अमित साह ने उठाया घुसपैठ का मुद्दा, बोले- 'एक मौका और दें हर घुसपैठिया होगा बाहर'
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंगर की ओर से वरिष्ठ वकील एन. हरिहरन पेश हुए। उन्होंने शीर्ष कोर्ट को बताया कि इस मामले की सुनवाई करने वाले हाईकोर्ट के जजों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जजों के खिलाफ बयान या आरोप लगाने से बचना चाहिए। हरिहरन ने कहा, वे यह सब राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों पर कर रहे हैं। सेंगर की ओर से पेश एक अन्य वकील ने बताया कि हाईकोर्ट के जजों की तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं। 
हरिहरन ने कहा कि जजों पर आरोप लगाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है और यह चिंता का विषय है। इसके बाद पीठ ने टिप्पणी की कि ऐसे लोग यह बात भूल जाते हैं कि सेंगर को न्यायपालिका ने ही दोषी ठहराया था। अवकाशकालीन पीठ में न्यायमू्र्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह भी शामिल थे। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा, स्पष्ट रूप से कहें तो ये जज हमारे यहां सर्वश्रेष्ठ जजों में से हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed