फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unmarried girls of Thakore society in Gujarat ban mobile use

गुजरात के ठाकोर समाज की अविवाहित लड़कियों के मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी

Wed, 17 Jul 2019 02:51 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालनपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Unmarried girls of Thakore society in Gujarat ban mobile use
mobile - फोटो : social media
गुजरात के बनासकांठा जिले के ठाकोर समाज ने अविवाहित लड़कियों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर तुगलकी फरमान जारी किया है। इसके मुताबिक गांव में अविवाहित लड़कियां अपने पास मोबाइल नहीं रख सकेंगी। इसके अलावा अगर कोई अंतरजातीय विवाह करता है तौ उसके परिजनों पर जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


ठाकोर समाज के एक  नेता ने बताया कि बनासकांठा जिले के 12 गांवों के ठाकोर समाज ने 14 जुलाई को हुई एक बैठक में एक मत से इस फैसले को मंजूरी दी है। सभी ने फैसले का स्वागत किया। लड़कियों की पढ़ाई में मोबाइल बाधा न बने इस लिए यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


लड़कियां अच्छे से पढ़ाई कर सकें इसके लिए उन्हें लैपटॉप और टैबलेट दिए जाएंगे। इसके साथ ही बैठक में तय हुआ कि जो परिवार अपने बच्चों का अंतरजातीय विवाह करेंगे उन पर डेढ़ व दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक गनीबेन ठाकोर ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें मोबाइल बैन करने के इस फैसले में कुछ भी गलत नजर नहीं आता। उन्हें इससे दूर रहना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई को देना चाहिए। फैसले के मुताबिक अविवाहित युवतियों को मोबाइल नहीं दिया जाएगा। 

अगर उनके पास मोबाइल मिलता है तो इसके लिए उनके परिजन जिम्मेदार होंगे। वहीं समाज में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने को लेकर भी फैसले हुए। इनके तहत शादी-ब्याह में डीजे, पटाकों का उपयोग नहीं होगा। इससे बचे पैसों का इस्तेमाल समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर खर्च होगा। 


कांग्रेस विधायक की तरह ही विधायक अल्पेश ठाकोर ने अधिकांश फैसलों का स्वागत किया। हालांकि उन्होंने कहा कि बेटियां ही क्यों बेटों पर भी मोबाइल का इस्तेमाल न करने का नियम लागू होना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed