फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unity is our strength, division harms society',CM Mamata Banerjee said at Oxford University News In Hindi

Mamata Banerjee: 'एकता ही हमारी ताकत है, विभाजन से समाज को नुकसान', ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बोलीं सीएम ममता

Fri, 28 Mar 2025 02:03 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/कोलकाता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 02:03 AM IST
सार

सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाज में एकता, अपने प्रशासनिक मॉडल के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की विविधता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासनिक मॉडल किसी भी तरह के भेदभाव की अनुमति नहीं देता है और वह समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देती हैं।

विज्ञापन
Unity is our strength, division harms society',CM Mamata Banerjee said at Oxford University News In Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर हैं। जहां बुधवार को उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में अपने प्रशासनिक मॉडल की बात की। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासनिक मॉडल किसी भी तरह के भेदभाव की अनुमति नहीं देता है और वह समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देती हैं।
विज्ञापन


'एकता ही हमारी ताकत'- ममता बनर्जी
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने समावेशी विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में विभाजन से नुकसान होता है और एकता हमारी ताकत है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उद्धरण देते हुए कहा कि एकता बनाए रखना मुश्किल है, लेकिन समाज को विभाजित करने में एक पल लगता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  India-China Ties: स्थिर सैन्य संबंध व सीमा मुद्दे का समाधान चाहता है चीन; PLA भारतीय समकक्ष के साथ काम को राजी
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं समाज को विभाजित नहीं कर सकती- ममता
सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मेरे कार्यकाल में मैं समाज को विभाजित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि मैं कमजोर वर्गों और गरीबों की देखभाल करती हूं। हमें हर धर्म, जाति और पंथ के लोगों के लिए मिलकर काम करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए।


बंगाल की विविधिता पर दिया जोर
साथ ही सीएम ने पश्चिम बंगाल की विविधता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में लगभग 11 करोड़ लोग हैं, जिनमें 33 प्रतिशत से अधिक लोग अल्पसंख्यक समुदायों से हैं, जिनमें मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, नेपाली और गोरखा शामिल हैं और सभी लोग बिना किसी भेदभाव के सभी त्योहार मिलकर मनाते हैं।

ये भी पढ़ें:- White House: यूएन राजदूत पद के लिए एलिस स्टेफनिक का नामांकन व्हाइट हाउस ने लिया वापस; इस वजह से उठाया कदम

शासन में मानव-केंद्रित दृष्टिकोण की जरूरत पर दिया जोर

इसके साथ ही अंत में सीएम ममता बनर्जी ने शासन में मानव-केंद्रित दृष्टिकोण की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका मिशन यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों के साथ कोई भेदभाव न हो। ममता ने कहा कि सभी को इंसान समझकर काम करना चाहिए और अगर समाज में मानवता नहीं होगी, तो दुनिया नहीं चल सकती और नहीं टिक पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed