{"_id":"67e587b1673b5b017a00d1b5","slug":"india-china-relations-pla-ready-to-work-with-indian-military-counterpart-boundary-issue-fair-solution-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-China Ties: स्थिर सैन्य संबंध व सीमा मुद्दे का समाधान चाहता है चीन; PLA भारतीय समकक्ष के साथ काम को राजी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-China Ties: स्थिर सैन्य संबंध व सीमा मुद्दे का समाधान चाहता है चीन; PLA भारतीय समकक्ष के साथ काम को राजी
Thu, 27 Mar 2025 10:45 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 27 Mar 2025 10:45 PM IST
सार
चीन की सेना- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने कहा है कि भारत के साथ सीमा मुद्दे के उचित समाधान और स्थिर सैन्य संबंधों के लिए भारतीय समकक्ष के साथ काम करने को तैयार है। चीन के राष्ट्रीय रक्षा प्रवक्ता सीनियर कर्नल वू कियान ने पूर्वी लद्दाख हिस्से में सैनिकों की वापसी से जुड़े एक सवाल पर जवाब दिया।
विज्ञापन
चीन और भारत के झंडे
- फोटो : Freepik
विस्तार
भारत और चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से जुड़े सवालों पर एक ब्रीफिंग में सीनियर कर्नल वू कियान ने कहा कि चीनी सेना सीमा मुद्दे पर निष्पक्ष और न्यायपूर्ण समाधान को लागू करने के लिए भारतीय समकक्षों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। चीनी सेना अच्छे सैन्य रिश्ते रखने के सुंदर दृष्टिकोण में अपनी बुद्धि और शक्ति का योगदान देना चाहेगी।
विज्ञापन
सैन्य संबंध को सुदृढ़ बनाने में योगदान देना चाहता है चीन
कर्नल वू कियान ने बृहस्पतिवार को कहा, चीन भारत के साथ सैन्य संबंधों को सुधारने के साथ उन्हें मजबूत करने का भी इच्छुक है। चीन की सेना भी ड्रैगन (चीन) और हाथी (भारत) के बीच सहयोग तथा सैन्य संबंध को सुदृढ़ बनाने में योगदान देना चाहेगी। दोनों देशों के बीच सहयोग हाल ही में चीन में एक प्रमुख विषय बन गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- India-China Relations: पिछले साल अक्तूबर से भारत-चीन रिश्तों में हुआ सुधार, द्विपक्षीय संबंधों पर बोले जयशंकर
विज्ञापन
छह महीने पहले सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमति बनी
बता दें कि दोनों देशों ने पिछले साल अक्तूबर में पूर्वी लद्दाख से लगती एलएसी से सैनिकों को पीछे हटाने के लिए समझौता किया था। इसके बाद चार साल से अधिक समय से संबंधों में आया गतिरोध भी समाप्त हो गया था।
ये भी पढ़ें- India-China: भारत ने चीन के साथ बीजिंग में की कूटनीतिक वार्ता, एलएसी के साथ शांति और सहयोग पर हुई चर्चा
दोनों देशों के बीच सकारात्मक दिशा में हुई वार्ता
बता दें कि विगत 25 मार्च को भारत और चीन के कूटनीतिक अधिकारियों ने आपसी संबंधों को बेहतर बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया। यह बैठक दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण मौका थी, जिसमें एलएसी पर तनाव को कम करने और भविष्य में ऐसे वार्तालापों को और मजबूत करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच हुई यह वार्ता एक सकारात्मक दिशा में बढ़ी है, और अगले दौर की वार्ता के लिए तैयारियों को लेकर दोनों पक्षों ने मिलकर कदम उठाने पर सहमति जताई है।
संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन