{"_id":"59ed9cc24f1c1b72548b88fa","slug":"unitech-matter-sc-asks-promoter-sanjay-chandra-to-deposit-amount-to-come-out-of-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिटेक के प्रमोटर से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बाहर आना है तो जमा कराएं निश्चित राशि","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूनिटेक के प्रमोटर से सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बाहर आना है तो जमा कराएं निश्चित राशि
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
यूनिटेक, एमडी संजय चंद्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्रा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जेल से बाहर आने के लिए उन्हें अपनी कुछ निश्चित राशि जमा करनी होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने चंद्रा की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए कहा था कि 16,300 फ्लैट खरीदारों के आंसू बिल्डर की आजादी की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने चंद्रा से कहा था कि अगर उन्होंने खरीददारों को फ्लैट या रिफंड नहीं दिया तो कोर्ट यह काम नीलामी करके खुद करेगा। कोर्ट ने फ्लैट या पैसे की चाहत रखने वालों की लिस्ट भी मांगी थी।
विज्ञापन
यूनिटेक मामले में SC ने होम बायर्स से कहा- पैसे या फ्लैट आपके हाथ में है फैसला
विज्ञापन
इससे पहले 15 सितंबर को भी चंद्रा बंधुओं की जमानत याचिका खारिज हुई थी। चंद्र और उनके भाई अजय नोएडा और गुरुग्राम में आवासीय योजना के निवेशकों से धोखाधड़ी करने के आरोपी हैं। चंद्रा और उनके भाई अजय को इसी साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था।