फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unique message: Nanasaheb reached Kolhapur from Pune after cycling 250 km, took over as field director in Sahyadri Tiger Reserve

अनूठा संदेश : 250 किलोमीटर साइकल चलाकर पुणे से कोल्हापुर पहुंचे नानासाहेब, संभाला सह्याद्रि टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर का पदभार

Sat, 02 Apr 2022 09:11 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 02 Apr 2022 09:11 AM IST
सार

नानासाहेब को हाल ही में फॉरेस्ट कंजरवेटर नियुक्त करने के साथ ही सह्याद्रि टाइगर रिजर्व (STR) का नया फील्ड डायरेक्टर  बनाया गया है। नानासाहेब को प्रभार लेना था, इसलिए उन्होंने अपनी साइकल उठाई व चल पड़े। 

विज्ञापन
Unique message: Nanasaheb reached Kolhapur from Pune after cycling 250 km, took over as field director in Sahyadri Tiger Reserve
सह्याद्रि टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर नानासाहेब लड़कत - फोटो : social media

विस्तार

कुछ लोग धुन व निष्ठा के सच्चे होते हैं। उनके हर कार्य से कुछ संदेश निकलता है। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के वन अधिकारी नानासाहेब लड़कत की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए झुलसाने वाली गर्मी के बीच पुणे से कोल्हापुर तक का 250 किलोमीटर का सफर साइकल से किया। 

विज्ञापन


नानासाहेब को हाल ही में फॉरेस्ट कंजरवेटर नियुक्त करने के साथ ही सह्याद्रि टाइगर रिजर्व (STR) का नया फील्ड डायरेक्टर  बनाया गया है। 31 मार्च को एसटीआर के मौजूदा प्रशासक समाधान चव्हाण रिटायर हो गए। नानासाहेब को उनसे प्रभार लेना था, इसलिए उन्होंने गुरुवार रात उन्होंने अपनी साइकल उठाई व पुणे से कोल्हापुर के लिए चल पड़े। 
विज्ञापन


दरअसल 59 वर्षीय लड़कत साइकल चलाने का शौक है और वे इसके माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश भी देते हैं। उन्हें कोल्हापुर ले जाने के लिए सरकारी वाहन तैयार था, लेकिन उन्होंने साइकल से ही लंबा सफर करना तय किया। अब उनकी चहुंओर तारीफ हो रही है। उन्होंने मेलघाट टाइगर रिजर्व से से 1986-87 में महाराष्ट्र वन सेवा की शुरुआत की थी। वे संजय गांधी नेशनल पार्क के सहायक संरक्षक भी रह चुके हैं। इसके बाद 2006 में उन्हें भारतीय वन सेवा के अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल हर सोमवार साइकल से दफ्तर पहुंचने का लिया संकल्प
लड़कत ने इसी साल 1 जनवरी को संकल्प लिया है कि वे हर सोमवार को साइकल से दफ्तर जाएंगे। पुणे में उनके घर से दफ्तर 16 किलोमीटर दूर था। तब से वे अपने संकल्प का पालन करते आ रहे हैं। चूंकि कोल्हापुर में उनका दफ्तर व घर पास पास है, इसलिए उन्होंने पुणे से ही वहां साइकल से पहुंचने का फैसला किया। जब वे कोल्हापुर दफ्तर साइकल से पहुंचे तो विभाग के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और इसे प्रेरणादायी बताया। 


वह सह्याद्री टाइगर रिजर्व में पहली बार पदस्थ हुए हैं। हालांकि उन्हें 35 साल का अनुभव है। वे पहले विश्व प्रसिद्ध ताडोबा टाइगर प्रोजेक्ट के कोर जोन में डिप्टी डायरेक्टर रहे हैं। पुणे में वे वन, गतिविधि और योजना संरक्षक थे। कोयंबतूर से उन्होंने  वन्यजीव प्रशिक्षण पाया है। उन्होंने भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून से वन्यजीव प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed