फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Parliamentary Affairs minister Prahlad Joshi tests corona positive

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 07 Oct 2020 09:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 07 Oct 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Union Parliamentary Affairs minister Prahlad Joshi tests corona positive
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।  उन्होंने इस बात की जानकारी  ट्वीट करके दी है। वे फिलहाल एसिम्टोमैटिक हैं और डॉक्टर की सलाह से वे होम क्वारंटीन हो गए हैं। वे कर्नाटक से आने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री हैं जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और दुर्भाग्य से उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
केरल के ऊर्जा मंत्री एमएम मणि कोरोना पॉजिटिव

बुधवार को केरल के ऊर्जा मंत्री एमएम मणि भी कोरोना के शिकार हो गए। उन्होंने फेसबुक पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए है।

छत्तीसगढ़ के स्पेशल डीजी आरके विज को दोबारा हुआ कोरोना
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में स्पेशल डीजी राजेंद्र कुमार विज कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। कोरोना से संक्रमण के बाद उनका इलाज हुआ और उन्होंने वो सभी उपाय किए जो मानक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। लेकिन वो फिर से कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर कहां चूक हो गई कि वो दोबारा इस घातक वायरस से संक्रमित हो गए। 

आईपीएस विज ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया और लिखा, "कोई बताएगा मुझे दोबारा कोविड क्यों हुआ? मैंने तो कोई लापरवाही भी नहीं की। तीसरा दिन है और 99-100 डिग्री तापमान भी। अकेला पड़ा हूं बेचारा। जल्दी ठीक करो सब मिलकर भाई।" उन्होंने लोगों से अपने लिए दुआएं भी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed