फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Ministers go for carpool to attend Chintan Shivirs news in Hindi

नई पहल: 'चिंतन शिविरों' में शामिल होने के लिए कारपूलिंग का उपयोग कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री

Tue, 26 Oct 2021 10:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 26 Oct 2021 10:22 PM IST
सार

इस समय केंद्र सरकार में मंत्रियों की बैठकों का दौर चल रहा है और इस दौरान मंत्रियों के आने-जाने में एक नया रुख दिख रहा है। ये मंत्री इस समय इन बैठकों में शामिल होने के लिए कारपूलिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Union Ministers go for carpool to attend Chintan Shivirs news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

एक नई पहल के तहत केंद्रीय मंत्री 'चिंतन शिविर' में शामिल होने के लिए कारपूलिंग का उपयोग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों की बैठकों को चिंतन शिविर नाम दिया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इन बैठकों का आयोजन दक्षता, सेवाओं के वितरण और समग्र शासन में सुधार लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि दक्षता, समय प्रबंधन, परियोजनाओं, नीतियों के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना और हितधारकों के साथ व्यवहार को लेकर अब तक ऐसी तीन बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। वहीं, इस श्रृंखला में चौथी बैठक का आयोजन मंगलवार को होना है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कारपूलिंग व्यवस्था को अपनाने की शुरुआत तीसरी बैठक से हुई। एक कैबिनेट मंत्री के साथ आमतौर पर एक ही कार में दो राज्य मंत्री होते हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य मंत्रियों के बीच बातचीत को बढ़ाना है। राज्य के मंत्रियों का एक अलग समूह प्रत्येक बैठक में एक कैबिनेट मंत्री के साथ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चिंतन शिविरों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पीयूष गोयल, गजेंद्र शेखावत, नरेंद्र सिंह तोमर और हरदीप सिंह पुरी प्रेजेंटेशन दे चुके हैं। इन प्रस्तुतियों के बाद विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर फ्री-व्हीलिंग चर्चा भी हुई थी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सुझाव दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed