{"_id":"65b732d1cc2a2d523f01ca13","slug":"union-minister-warns-of-unrest-after-shinde-governments-decision-on-maratha-agitation-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: '...असंतोष पैदा होगा', मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार के फैसले से सहमत नहीं केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: '...असंतोष पैदा होगा', मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार के फैसले से सहमत नहीं केंद्रीय मंत्री
Mon, 29 Jan 2024 10:44 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:44 AM IST
सार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि वह राज्य सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं है। इससे राज्य में असंतोष पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दों पर प्रेस कॉन्फेरेंस करेंगे।
विज्ञापन
नारायण राणे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र सरकार के फैसले से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे सहमत नहीं है। उन्होंने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस कदम से अशांति फैल जाएगी। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने अति पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले सभी लाभ मराठों को आरक्षण मिलने तक देने का फैसला किया है। राज्य सरकार के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर नारायण राणे ने आपत्ति जताई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा, 'राज्य सरकार के इस फैसले से मैं सहमत नहीं हूं। इससे राज्य में असंतोष पैदा हो जाएगा।' उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि मराठा समुदाय के सभी रक्त संबंधी, उचित रिकॉर्ड के साथ कृषक कुनबी के सदस्य थे। इससे उन्ह ओबीसी का लाभ मिल सकता है। मराठा आरक्षण के लिए कार्यकर्ता मनोज जरांगे लंबे समय से ही प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार की तरफ से मसौदा अधिसूचना जारी करने के बाद उन्होंने अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म किया।
जरांगे ने तब तक आंदोलन जारी रखने की कसम खाई है, जब तक अधिसूचना के अनुसार मराठा समुदाय को सभी लाभ नहीं मिल जाता। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सरकार ने उन्हें मसौदा दिखाया है। अंतिम अधिसूचना अभी तक जारी नहीं है। जरांगे ने आगे कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक समुदाय के एक व्यक्ति को अधिसूचना के तहत लाभ नहीं मिल जाता।

मराठा समाज आरक्षणा संबंधी राज्य सरकारने घेतलेल्या निर्णयाशी आणि दिलेल्या आश्वासनाशी मी सहमत नाही. यामध्ये ऐतिहासिक परंपरा असलेल्या मराठा समाजाचे खच्चीकरण आणि इतर मागास समाजावर अतिक्रमण होणार असल्याने राज्यात असंतोष निर्माण होऊ शकतो. उद्या सोमवार दि. 29 जानेवारी रोजी मी…
विज्ञापन विज्ञापन— Narayan Rane (@MeNarayanRane) January 28, 2024