{"_id":"6ad70a76871714843c02f29b","slug":"mumbai-kurla-13-storey-residential-building-fire-nine-injured-in-maharashtra-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में 13 मंजिला इमारत के बिजली के डक्ट में लगी आग, तीन बच्चों समेत नौ घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में 13 मंजिला इमारत के बिजली के डक्ट में लगी आग, तीन बच्चों समेत नौ घायल
Tue, 20 Oct 2026 12:00 PM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:00 PM IST
सार
मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में मंगलवार सुबह 13 मंजिला कोहिनूर एचडीआईएल इमारत के बिजली के डक्ट में आग लग गई। हादसे में तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह 6:53 बजे लगी और दमकल कर्मियों ने 7:21 बजे तक उस पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में आग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मुंबई के कुर्ला इलाके में मंगलवार सुबह 13 मंजिला आवासीय इमारत के बिजली के डक्ट में आग लग गई। इस घटना में तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब 6:53 बजे कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग नंबर 5 में लगी। आग बिजली के तारों और डक्ट में फैल गई। दमकल कर्मियों ने सुबह 7:21 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
आग लगने के हादसे में कौन-कौन हुए घायल?
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में धुआं भर जाने से आठ लोगों को दम घुटने की शिकायत हुई। वहीं, एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई है। घायलों में पांच साल का एक बच्चा, दो किशोरियां और एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, बिजली कंपनी, 108 एंबुलेंस सेवा और वार्ड के कर्मचारियों को मदद के लिए तैनात किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।
एक दिन पहले कोहिनूर स्क्वायर टावर में लगी थी आग
मुंबई के दादर पश्चिम में स्थित 50 मंजिला कोहिनूर स्क्वायर टावर में सोमवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक, इमारत की पहली मंजिल पर मौजूद एक होटल की रसोई में आग भड़की थी। मुंबई फायर ब्रिगेड ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, जिससे किसी के घायल होने या जान जाने के हालात नहीं बने।
शिवसेना भवन के सामने स्थित इस व्यावसायिक इमारत में आग लगने की सूचना दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को सुबह 9:18 बजे मिली थी। इसके सात मिनट बाद, सुबह 9:25 बजे, आग की स्थिति को देखते हुए इसे लेवल-1 की श्रेणी में दर्ज किया गया। घटना के बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कार्रवाई की थी।