फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Vaishnaw advice to CBI, said- coordinate with industry and academia to deal with AI crimes

CBI: सीबीआई को केंद्रीय मंत्री की सलाह, कहा- AI अपराधों से निपटने के लिए उद्योग और शिक्षा जगत से बिठाएं तालमेल

Tue, 01 Apr 2025 03:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 01 Apr 2025 03:28 PM IST
सार

दिल्ली में सीबीआई के 62वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीबीआई अधिकारियों को बेहतरीन काम करने और एआई से हो रहे बदलावों को लेकर सजगता बरतने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सीबीआई को शिक्षा जगत और उद्योगों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना चाहिए। 

विज्ञापन
Union Minister Vaishnaw advice to CBI, said- coordinate with industry and academia to deal with AI crimes
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सलाह दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक और तकनीक में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के चलते हो रहे बदलावों के मद्देनजर सीबीआई को शिक्षा जगत और उद्योगों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


सीबीआई के 62वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एआई के आने के बाद से चीजें बदल गईं हैं। एक एआई एजेंट अपराध कर सकता है। इसलिए सवाल खड़ा होता है कि अपराध किसने किया और किसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए? क्या आप एक एआई एजेंट को गिरफ्तार कर सकते हैं? क्या अपराध के लिए एआई बनाने वाली कंपनी जिम्मेदार है या एआई एजेंट जिम्मेदार है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लोकसभा में कल पेश होगा वक्फ विधेयक; रिजिजू बोले- जरूरत पड़ी तो संसद सत्र का विस्तार करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज ऐसे बदलाव हो रहे हैं। आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी क्षेत्र में हो रहे ऐसे बदलावों को लेकर मैं सीबीआई और इसकी बेहतरीन टीम से अधिक तालमेल और समन्वय कायम करने का विचार करने का अनुरोध करता हूं। वैष्णव ने कहा कि हमें स्टार्टअप्स, उद्योगों और शिक्षा जगत के साथ मिलकर काम करना चाहिए। हम एआई मिशन में कई नए उपकरण बनाने के लिए शिक्षा जगत के साथ सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने 26 सीबीआई अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए।




ये भी पढ़ें: कैग रिपोर्ट से फिर केजरीवाल को घेरेगी भाजपा; आप की मांग- बिजली कटने पर हो चर्चा

वहीं सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने कहा कि 2024 कई मायनों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सीबीआई के लिए ऐतिहासिक वर्ष रहा है। इन कानूनों में निर्धारित कई प्रक्रियात्मक बदलावों और समयसीमाओं के अलावा यह पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से न्याय दिलाने में मदद करेगा। इस साल की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीबीआई पोर्टल भारतपोल लॉन्च किया, जो पूरे देश में कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सीबीआई के बीच निर्बाध संचार की सुविधा प्रदान करता है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed