फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister targeted West Bengal CM Mamata Banerjee and compared her with Kim Jong Un

गिरिराज सिंह के विवादित बोल, ममता बनर्जी की कर दी किम जोंग उन से तुलना

Sat, 08 Jun 2019 03:47 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 08 Jun 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Union Minister targeted West Bengal CM Mamata Banerjee and compared her with Kim Jong Un
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : एएनआई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। गिरिराज ने कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी शासन कर रही हैं, ऐसा लगता है उन्हें संविधान में विश्वास नहीं है। वह प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं समझतीं। वह व्यवस्था में नहीं आना चाहतीं। लोगों ने फैसला कर लिया है कि उनकी राजनीति की आखिरी गिनती शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


विवादित बोल के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले गिरिराज यहीं नहीं रुके। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी की तुलना उत्तरी कोरिया के तानाशाह से करते हुए उन्होंने कहा कि वह किम जोंग उन का किरदार निभा रही हैं, जो आवाज उठाते हैं उनकी हत्या कर दी जाती है। किसी को 'विजय यात्रा' निकालने की अनुमति नहीं मिलती है। जनता उनकी उलटी गंगा का जुलूस निकाल देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी गिरिराज सिंह विवादित बयान देते रहे हैं। हाल में ही गिरिराज ने रामविलास पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इफ्तार वाली फोटो पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फोटो आते??...अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते हैं???

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed