Kolkata Gangrape Case: हिरासत में लिए गए सुकांत मजूमदार, दुष्कर्म की घटना के खिलाफ कर रहे थे विरोध प्रदर्शन
Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के लॉ कॉलेज में कथित दुष्कर्म की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता सुकांत मजूमदार को हिरासत में लिया गया। मजूमदार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। इस बीच, एक आरोपी के पिता ने कहा कि अगर उनका बेटा दोषी पाया जाए तो उसे सख्त सजा दी जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को शनिवार को हिरासत में लिया गया। वह कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित दुष्कर्म की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा की ओर से कोलकाता के गरियाहाट क्रॉसिंग पर आयोजित किया गया था। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लहराते हुए पुलिस की बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक दिया।
सुकांत मजूमदार को जब पुलिस वैन में ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने पत्रकारों से कहा, यह है पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का चेहरा। (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी ने राज्य में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। पुलिस ने मुझे और भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: छात्रा से दुष्कर्म मामले में लॉ कॉलेज का गार्ड गिरफ्तार; अब तक चार पर कोलकाता पुलिस का शिकंजा
इस बीच,कोलकाता दुष्कर्म मामले के एक आरोपी के पिता ने कहा कि अगर उनका बेटा दोषी पाया जाता है, तो उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, मैं सबसे पहले एक भारतीय नागरिक हूं, फिर एक पिता। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है और पुलिस जांच कर रही है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। अगर वह (आरोपी बेटा) इस घटना में शामिल पाया गया, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हमें कोलकाता पुलिस पर पूरा भरोसा है।
भाजपा ने गठित की चार सदस्यीय समिति
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटना की जांच के लिए चार सदस्यों की एक समिति बनाई है। यह समिति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा गठित की गई है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह और मीनाक्षी लेखी व सांसद बिप्लब देव और मनन मिश्रा शामिल हैं। यह टीम घटना स्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेगी।
ये भी पढ़ें: कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा ने मांगा सीएम ममता का इस्तीफा, घटना को बताया राज्य प्रायोजित
नड्डा ने की दुष्कर्म की घटना की निंदा
भाजपा की ओर से जारी पत्र में कहा गया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा की है और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इसी क्रम में इस जांच समिति का गठन किया गया है। पत्र में आगे कहा गया, यह समिति जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
लॉ कॉलेज का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने शनिवार को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है, जहां छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस ने कहा, लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55 वर्षीय) को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन तीनों के नाम मनोजित मिश्रा (31 वर्षीय), जैब अहमद (19 वर्षीय) और प्रमीत मुखोपाध्याय (20 वर्षीय) हैं। ये सभी आरोपी इसी लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र या स्टाफ सदस्य थे।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.