फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal kolkata gangrape case bjp target mamata banerjee demand resignation

West Bengal: सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा ने मांगा सीएम ममता का इस्तीफा, घटना को बताया राज्य प्रायोजित

Sat, 28 Jun 2025 03:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 28 Jun 2025 03:38 PM IST
सार

सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि यह शर्म की बात है। बीते साल अगस्त में आरजी कर की घटना हुई थी और अब फिर से वैसी घटना हुई है। ममता बनर्जी से पूछेंगे तो वे इसे सामान्य घटना बता देंगी, लेकिन बंगाल में महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
west bengal kolkata gangrape case bjp target mamata banerjee demand resignation
संबित पात्रा, भाजपा नेता - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने पश्चिम बंगाल सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राज्य की टीएमसी सरकार पर हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'जिस राज्य की सीएम एक महिला हैं, वहां महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता होनी चाहिए, लेकिन वहां इतनी असंवेदनशीलता और निर्दयता क्यों है? पीड़िता ने जो बयान दिया है, उससे साफ पता चलता है कि सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना कहीं न कहीं राज्य प्रायोजित है।'
विज्ञापन


भाजपा ने जांच के लिए बनाई समिति
संबित पात्रा ने कहा कि 'यह क्रूर घटना राजनीति से प्रेरित है। मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं क्योंकि यह पूरा मामला कॉलेज संघ से जुड़ा है। मुख्य आरोपी खुद टीएमसी की छात्र शाखा का सचिव रहा है और वह टीएमसी का सदस्य है।' भाजपा सांसद ने कहा कि 'भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है। ये समिति घटनास्थल पर जाएगी और जांच करेगी। इस समिति के सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी और सांसद बिप्लव देब और मनन मिश्रा शामिल हैं। समिति जल्द ही जांच के बाद अपनी रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष को सौंपेगी।'
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- TMC: 'पिछले दरवाजे से एनआरसी लाने की कोशिश हो रही', टीएमसी ने मतदाता सूची की जांच पर उठाए सवाल

टीएमसी के शीर्ष नेताओं के साथ दिखा मुख्य आरोपी
भाजपा ने कहा कि 'हम सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर ममता बनर्जी से स्पष्टीकरण नहीं मांग रहे हैं बल्कि हम उनसे माफी मांगने और सीएम पद से इस्तीफा देने की मांग करते हैं।' उन्होंने कहा कि 'पीड़िता को हॉकी से पीटा गया। जिस तरह से डरावनी फिल्मों में शैतान महिलाओं के साथ सलूक करते हैं, वैसा ही सलूक टीएमसी के गुंडों ने पीड़िता के साथ किया। वे उसे अस्पताल लेकर नहीं गए। टीएमसी का नेता मनोजीत मिश्रा इसमें मुख्य आरोपी है। उसे अभिषेक बनर्जी, मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के साथ भी देखा गया है। पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि अगर कोई छात्र सहपाठी से दुष्कर्म करता है तो उसमें हम क्या कर सकते हैं?'


ये भी पढ़ें- Kolkata Gangrape Case: छात्रा से दुष्कर्म मामले में लॉ कॉलेज का गार्ड गिरफ्तार; अब तक चार पर पुलिस का शिकंजा

राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए और सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए। अधिकारी ने कहा कि टीएमसी दुष्कर्मियों, भ्रष्टाचारियों और देश विरोधियों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। यही पिछले 14 वर्षों से हो रहा है। अब बंगाल के लोगों को सामने आना चाहिए। जो अराजकता का माहौल है और हिंदुओं को वोट देने से रोका जा रहा। जब तक ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर नहीं किया जाएगा तब तक ऐसा होता रहेगा।

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि 'आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराएं लगाई गई हैं और जब लोग इसके बारे में भूल जाएंगे तो उन्होंने रिहा कर दिया जाएगा। यही हो रहा है। इस मामले में अच्छा ये हुआ है कि पीड़िता की हत्या नहीं हुई। जब दुष्कर्म हुआ, उस वक्त कॉलेज प्रशासन क्या कर रहा था? सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? ममता बनर्जी को इसका जवाब देना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed