बयानबाजी: इमरान खान ने लगाया आरएसएस पर आरोप, भाजपा नेता ने किया पलटवार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ बेहतर संबंध न बन पाने के पीछे की वजह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा को बताया है। वहीं केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने इमरान की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवाद फल-फूल रहा है और आरएसएस केवल सद्भाव सिखाता है।
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय मध्य-दक्षिण एशिया कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हैं। यहां मीडिया के सवाल कि क्या आतंकवाद और वार्ता, साथ-साथ चल सकते हैं, इमरान खान ने कहा कि भारत से तो हम कब से कह रहे हैं कि हम सभ्य बन कर रहें लेकिन आरएसएस की विचारधारा आड़े आ गई है। वहीं, इस सवाल पर कि क्या तालिबान को पाकिस्तान नियंत्रित कर रहा है, इमरान खान ने कोई जवाब नहीं दिया।
वहीं, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कौशल किशोर ने पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। कौशल किशोर ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद की जड़ें मौजूद हैं। इमरान खान को यह अच्छी तरह से पता है कि उनका देश आतंकवादियों के लिए जन्नत है। आरएसएस पर आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। यह उनके द्वारा दिया गया एक गैरजरूरी बयान है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सद्भाव की भावना सिखाता है।
Terrorism has its roots in Pakistan. Imran Khan is well aware of terror havens in his country. Blaming RSS has no substance, it's an unnecessary statement by him. RSS preaches harmony: Union Minister Kaushal Kishore on Pak PM's response on India-Pak relations pic.twitter.com/chcISjgpAd
— ANI (@ANI) July 16, 2021