{"_id":"5ff0df1e8ebc3e419f6b9d23","slug":"union-minister-shekhawat-says-that-tmc-has-cheated-people-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में ‘मां, माटी और मानुष’ को ठगा है: शेखावत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में ‘मां, माटी और मानुष’ को ठगा है: शेखावत
Sun, 03 Jan 2021 02:32 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 03 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान पश्चिम बंगाल में मां, माटी और मानुष (मां, मातृभूमि और लोग) को ठगा गया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने उत्तरी 24 परगना जिले के हबरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के घर-घर अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपने लोगों के फायदे के लिए काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार समेत विभिन्न सरकारों के कारण पश्चिम बंगाल जो बर्बाद राज्य में बदल गया है, उसे भाजपा रवींद्रनाथ टैगोर का सोनार बांग्ला (स्वर्ण बंगाल) बनाना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चार दशक से बदले की राजनीति चल रही है। भाजपा सच्चा लोकतंत्र स्थापित करेगी। शेखावत की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस के 200 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।