कोरोना संक्रमित: केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व बीजेपी नेता अनिल बलूनी की रिपोर्ट पॉजिटिव
मेरी ‘कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव’ आई है। कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगे। - संतोष गंगवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के मौजूदा हालात काफी चिंताजनक हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित के 1 लाख 61 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं 879 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गवाई है। जिसके बाद अब देश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1,36,89,453 पहुंच गया है। वहीं अब खबर आ रही है कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और बीजेपी नेता अनिल बलूनी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को गंगवार ने ट्वीट कर रह जानकारी साझा की है।
गंगवार लिखते हैं, ‘आप को अवगत कराना चाहता हूं कि मेरी ‘कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव’ आई है। मुझे किसी भी प्रकार के सिम्टम्स नहीं है, निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आए सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगे। धन्यवाद।’
आप को अवगत करना चाहता हूं कि, मेरी "कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव" आई है।
मुझे किसी भी प्रकार का सिमटम नहीं है, निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आये सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगें।विज्ञापन विज्ञापन
धन्यवाद । — Santosh Gangwar (@santoshgangwar) April 13, 2021
वहीं बीजेपी नेता अनिल बलूनी लिखते हैं कि ‘मित्रों, आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी अपना ध्यान रखें।’
मित्रों, आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें ।
— Anil Baluni (@anil_baluni) April 13, 2021