Shivraj Singh: राहुल गांधी के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री का जवाब, कहा- पीएम के साथ-साथ वे देश का विरोध करने लगे
राहुल गांधी ने कहा था कि हमारे हमले से पहले पाकिस्तान को इसकी जानकारी देना एक अपराध था। हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए? इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करारा जवाब दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Delhi | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's tweet asking how many aircraft we lost, Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "It is unfortunate that leaders of responsible parties are asking such questions when the entire nation is standing against terrorism, Pakistan and… pic.twitter.com/N5Typp6Mw7
— ANI (@ANI) May 19, 2025विज्ञापन
सिंधु जल संधि पर रोक के मुद्दे पर किसान संगठनों के साथ एक अहम बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सिंधु जल संधि को निलंबित करने और ऐतिहासिक अन्याय को समाप्त करने के लिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। इस संधि पर 1960 में जवाहरलाल नेहरू ने हस्ताक्षर किए थे। सिंधु नदी का 80% से अधिक पानी पाकिस्तान को दिया गया। हमने उन्हें पैसा और पानी दिया। बदले में पाकिस्तान ने हमें क्या दिया? पाकिस्तान को पानी देना भारतीय किसानों के साथ अन्याय है। अब सिंधु नदी का पानी हमारे देश के विभिन्न राज्यों के किसानों को लाभान्वित करेगा। हम उस दिशा में काम करेंगे।
ये भी पढ़ें: राहुल के आरोपों पर विदेश मंत्रालय का जवाब, जयशंकर से किए थे सवाल
उन्होंने कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। आतंक और क्रिकेट एक साथ नहीं चल सकते। देश का संकल्प आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का है। अब हम तभी चैन लेंगे जब आतंकवाद खत्म हो जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक कहावत है - लम्हों ने खाया की, सदियों ने सजा पाई। जब पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे, तब सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। नदियां भारत में निकलती हैं। हमने अपना पानी पाकिस्तान को दे दिया। उस ऐतिहासिक अन्याय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत्म कर दिया।
ये भी पढ़ें: हमले से पहले PAK को क्यों बताया, हमने कितने विमान खोए? राहुल फिर उठाए सवाल; भाजपा ने किया पलटवार
उन्होंने कहा कि यह बड़ा फैसला है। पाकिस्तान ने तो बस ट्रेलर ही देखा है। इस संधि के बहाने पाकिस्तान गाद निकालने की अनुमति नहीं दे रहा था। लेकिन अब हमने सलाल बांध और बगलिहार बांध से पानी रोक दिया है और गाद निकालने की अनुमति दे दी है, क्योंकि बगलिहार बांध की भंडारण क्षमता 428 मिलियन क्यूबिक मीटर थी और यह घटकर 245 मिलियन क्यूबिक मीटर रह गई थी; सलाल बांध की भंडारण क्षमता 285 मिलियन क्यूबिक मीटर थी और यह घटकर 14 मिलियन क्यूबिक मीटर रह गई थी। अब हम योजना बना रहे हैं कि इस पानी का भारत के किसान कैसे उपयोग कर सकते हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी है। सशस्त्र बलों ने तय किया यह भारत है और हम सभी को निशाना नहीं बनाएंगे। इसलिए आतंकियों और उनके शिविरों को निशाना बनाया गया। हमने पाकिस्तान पर सीधा हमला नहीं किया। हमारी लड़ाई आतंकियों के खिलाफ थी। लेकिन पाकिस्तान ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसकी शुरुआत पाकिस्तान ने की। उसे लगा था कि तुर्किये और चीन के ड्रोन औ मिसाइल से भारत डर जाएगा। सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। हमें अपने सशस्त्र बलो पर गर्व है। मैं उनकी वीरता के आगे नतमस्तक हूं।
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने कहा था कि हमारे हमले से पहले पाकिस्तान को इसकी जानकारी देना एक अपराध था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। राहुल ने सवाल किया है कि ऐसा करने के लिए किसने अधिकृत किया? और इसके कारण हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.