फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Utter misrepresentation of facts: MEA on Rahul Gandhi's accusations against Jaishankar

"तथ्यों का पूरी तरह से गलत प्रस्तुतीकरण":  राहुल के आरोपों पर विदेश मंत्रालय का जवाब, जयशंकर से किए थे सवाल

Mon, 19 May 2025 04:08 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 19 May 2025 04:08 PM IST
सार

MEA reply to Rahul Gandhi: विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर के खिलाफ लगाए गए उन आरोपों का खंडन किया है कि सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू होने से पहले "पाकिस्तान को सूचित किया"। विदेश मंत्रालय के एक्सपी डिवीजन के अनुसार, जयशंकर ने कहा था कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद शुरुआती चरण में ही पाकिस्तान को चेतावनी दे दी थी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Utter misrepresentation of facts: MEA on Rahul Gandhi's accusations against Jaishankar
राहुल गांधी और एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर के ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े बयान पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने राहुल के बयान को "तथ्यों का पूरी तरह से गलत प्रस्तुतीकरण" बताया है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर के खिलाफ लगाए गए उन आरोपों का खंडन किया कि सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू होने से पहले "पाकिस्तान को सूचित किया"। विदेश मंत्रालय के एक्सपी डिवीजन के अनुसार, जयशंकर ने कहा था कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद शुरुआती चरण में ही पाकिस्तान को चेतावनी दे दी थी। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के एक्सपी डिवीजन ने कहा, "विदेश मंत्री ने कहा था कि हमने पाकिस्तान को शुरुआत में ही चेतावनी दे दी थी, जो स्पष्ट रूप से ऑपरेशन सिंदूर के शुरू होने के बाद का प्रारंभिक चरण है। इसे गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। तथ्यों को पूरी तरह से गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने सरकार पर लगाया था गलत काम करने का आरोप

विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी की ओर से एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद आई है, जिसमें जयशंकर गुरुवार को दिल्ली में होंडुरास दूतावास के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर गलत काम करने का आरोप लगाया।


ये भी पढ़ें: Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंकाई तमिल शरणार्थी की याचिका खारिज की, कहा- भारत कोई धर्मशाला नहीं है

एक्स पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा, "हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। 1. इसे किसने अधिकृत किया? 2. इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?"


विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कही थी यह बात

दिल्ली में होंडुरास दूतावास के उद्घाटन के बाद गुरुवार को पत्रकारों से बात हुए जयशंकर ने कहा, "यह स्पष्ट है कि कौन गोलीबारी बंद करना चाहता था। हमने आतंकवादी ढांचे को नष्ट करके जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, उन्हें हासिल कर लिया है। चूंकि प्रमुख लक्ष्य हासिल कर लिए गए थे, इसलिए मुझे लगता है कि हमने उचित रूप से यह रुख अपनाया, क्योंकि ऑपरेशन की शुरुआत में ही हमने पाकिस्तान को यह संदेश भेज दिया था कि हम आतंकवादी ढांचे पर हमला कर रहे हैं, न कि सेना पर, और सेना के पास यह विकल्प है कि वह खड़ी रहे और हस्तक्षेप न करे।"
 
ये भी पढ़ें: Russia: रूस ने एमनेस्टी इंटरनेशनल पर लगाया प्रतिबंध, मानवाधिकार संगठन का समर्थन करने वालों पर चलेगा मुकदमा

उन्होंने कहा, "उन्होंने (पाकिस्तान ने) उस अच्छी सलाह को न मानने का फैसला किया। उसके बाद 10 मई की सुबह उन्हें बुरी तरह से नुकसान पहुंचा। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि हमने कितना नुकसान किया और उन्होंने कितना कम नुकसान किया। यह स्पष्ट है कि गोलीबारी कौन बंद करना चाहता था।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed