फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Rane claims: Kalaben Delkar didn not win using Shiv Sena symbol

केंद्रीय मंत्री राणे का दावा : दादरा नगर हवेली से जीतीं कलाबेन डेलकर निर्दलीय हैं, शिवसेना की जीत का दावा झूठा

Fri, 05 Nov 2021 04:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 05 Nov 2021 04:53 PM IST
सार

राणे ने कहा कि शिवसेना जबर्दस्ती डेलकर की जीत को अपनी पार्टी की जीत बताने का प्रयास कर रही है। जबकि उन्होंने शिवसेना के निशान का उपयोग तक नहीं किया था। 

विज्ञापन
Union minister Rane claims: Kalaben Delkar didn not win using Shiv Sena symbol
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को दावा किया कि दादरा और नगर हवेली लोकसभा उपचुनाव में विजयी हुईं कलाबेन डेलकर निर्दलीय प्रत्याशी हैं। शिवसेना उनकी जीत को पार्टी की जीत बताने का झूठा दावा कर रही है। देलकर ने शिवसेना के चुनाव चिंह का इस्तेमाल नहीं किया है। 

विज्ञापन


राणे ने कहा कि शिवसेना जबर्दस्ती डेलकर की जीत को अपनी पार्टी की जीत बताने का प्रयास कर रही है। जबकि उन्होंने शिवसेना के निशान का उपयोग तक नहीं किया था।  चार दशकों तक शिवसेना में रहे राणे ने मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने जब यह दावा किया कि उसने पहली बार महाराष्ट्र के बाहर लोकसभा सीट जीती है तो उन्होंने डेलकर के चुनाव चिंह की पड़ताल की। इसमें पाया कि डेलकर का चुनाव चिंह बैट्समैन था न कि शिवसेना का तीर कमान। 
विज्ञापन


भाजपा नेता राणे ने कहा कि शिवसेना की आदत है कि वह दूसरों की जीत को अपनी बताती है। अब वे हास्यास्पद दावा करने लगे हैं कि वे दिल्ली पर कब्जा कर लेंगे। राणे पहले शिवसेना में रहे थे और इसी दौरान वे कुछ माह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे थे। इसके बाद वे कांग्रेस में गए थे और फिर भाजपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राणे ने यह भी कहा कि शिवसेना ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में 56 सीटें जीतीं। अब पार्टी आठ से ज्यादा सीटें जीतने में सक्षम नहीं है। 

डेलकर ने दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट हालिया उपचुनाव में  51,269 वोटों से जीती है। डेलकर ने भाजपा प्रत्याशी महेश गावित को हराया है। कलाबेन डेलकर (50) के सांसद पति ने इसी साल फरवरी में मुंबई की एक होटल में खुदकुशी कर ली थी। उन्हें सहानुभूति लहर का फायदा मिला।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed