फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Rajnath Singh said, trust on Modi Brand wil get BJP a huge win

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का दावा, 'मोदी ब्रांड' की विश्वसनीयता भाजपा को दिलाएगी भारी जीत

Tue, 14 May 2019 06:56 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 14 May 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Rajnath Singh said, trust on Modi Brand wil get BJP a huge win
गृह मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी हालत में है और आर्थिक मोर्चे पर देश लगातार आगे बढ़ रहा है। विश्व की अनेक संस्थाओं ने भी भारत के तेज विकास दर को प्रशंसनीय बताया है। महंगाई के चुनाव में कोई मुद्दा न बनने को उन्होंने सरकार की उपलब्धि बताया। 

विज्ञापन


सिंह ने दावा किया कि आर्थिक मोर्चे के साथ-साथ सुरक्षा और अन्य घरेलू मोर्चे पर सरकार बेहद सफल रही है और इसकी वजह से जनता में सरकार के प्रति विश्वास का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि जनता के इस भरोसे की बदौलत वे इस चुनाव में पिछली बार से भी ज्यादा सीटें हासिल करने में सफल रहेंगे। उन्होंने एनडीए खेमे के दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करने की संभावना जताई।  

विज्ञापन

आंकड़े बताते हैं खस्ताहाल अर्थव्यवस्था की हालत

भारत में वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम ने अप्रैल माह में देश में वाहनों की बिक्री में तेज गिरावट होने की बात कही है। सियाम के मुताबिक अप्रैल महीने में कारों और मोटरसाइकिलों की बिक्री में पिछले सात सालों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। 

इसके पूर्व एनएसएसओ से खबर आई थी कि 2017-18 में देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी रही। एनएसएसओ की रिपोर्ट के मुताबिक 2017-18 में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर 7.8 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5.3 फीसदी थी। 

कांग्रेस ने कहा- सरकार के आंकड़े विश्वसनीय नहीं

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर देश की बेहतर स्थिति के केंद्र के दावे को कांग्रेस ने 'बिल्कुल झूठ' करार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि दुनिया के 108 अर्थशास्त्रियों ने वर्तमान सरकार के आंकड़ों को भरोसे के लायक नहीं माना है। इसका कारण है कि सरकार वास्तविक आंकड़ों को छिपा रही है। 

सच्चाई यह है कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि क्षेत्र में 14 साल में सबसे कम वृद्धि दर्ज की गई है। रोजगार पैदा करने में सबसे कारगर नए निवेश में भी 14 साल में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। अगर सरकार इसके बाद भी अर्थव्यवस्था की हालत बेहतर बता रही है तो इसका भरोसा नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed