{"_id":"64714a2210fb166639042b95","slug":"union-minister-rajeev-chandrasekhar-said-no-compromise-on-the-rights-of-consumers-to-secure-internet-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Internet: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, उपभोक्ताओं के सुरक्षित इंटरनेट के अधिकारों से समझौता नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Internet: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, उपभोक्ताओं के सुरक्षित इंटरनेट के अधिकारों से समझौता नहीं
Sat, 27 May 2023 05:39 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 27 May 2023 05:39 AM IST
सार
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से बड़े तकनीकी प्लेटफॉर्म नवीनता का ढोंग रचा और बाजार में अपने प्रभुत्व का दुरुपयोग किया, जिसके चलते नियामक और कानूनी ढांचे में आमूलचूल बदलाव की आवश्यकता महसूस की गई।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर।
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि सुरक्षित इंटरनेट के उपभोक्ताओं के अधिकारों से कभी भी समझौता या उन्हें कमजोर नहीं करने दिया जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि डिजिटल क्षेत्र में उपभोक्ता जिन प्लेटफॉर्मों का उपयोग कर रहे हैं, वे उनके अधिकारों के प्रति जवाबदेह हों।
विज्ञापन
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से बड़े तकनीकी प्लेटफॉर्म नवीनता का ढोंग रचा और बाजार में अपने प्रभुत्व का दुरुपयोग किया, जिसके चलते नियामक और कानूनी ढांचे में आमूलचूल बदलाव की आवश्यकता महसूस की गई। चंद्रशेखर डिजिटल इंडिया बिल पर देश भर में व्यापक प्रचार प्रसार और परामर्श के काम में जुटे हैं जो दशकों पुराने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का स्थान लेने वाला है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तकनीक और डिजिटल दुनिया में बदलाव सामान्य है। वर्षों तक सर्च इंजन हो या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बड़ी तकनीकी कंपनियों नवाचार के नाम पर दुनिया के किसी भी नियामक के नियंत्रण में आने से बचती रही हैं। दुनिया भर में सरकारों और उपभोक्ताओं को महसूस होने लगा है कि बड़ी तकनीकी कंपनियां बेहतर कर रही हैं तो उनका एके दूसरा पहलू भी है जो ठीक नहीं है। वे लगातार उपभोक्ताओं की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन