फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister prakash javdekar press conference on zila panchayat election in gujarat and rahul gandhi

आपातकाल वाले बयान पर जावड़ेकर का पलटवार, राहुल गांधी को आरएसएस को समझने में बहुत समय लगेगा

Wed, 03 Mar 2021 02:32 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 03 Mar 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
union minister prakash javdekar press conference on zila panchayat election in gujarat and rahul gandhi
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : ANI

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस जीत पर राज्य की जनता को बधाई दी और कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही राहुल गांधी के आपातकाल वाले बयान पर कहा कि राहुल गांधी को आरएसएस को समझने के लिए बहुत समय लगेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पंचायत चुनाव में ग्रामीण और किसान मतदाता होते हैं। 2015 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 22 और भाजपा ने मात्र नौ जिला पंचायत जीते थे लेकिन इस बार भाजपा ने सभी 31 जिला पंचायत जीते हैं और वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।
विज्ञापन

 
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 81 नगरपालिकाओं में से 72 जगह भाजपा ने जीती हैं, कांग्रेस को केवल 1 मिली है। 18 नगरपालिका में कांग्रेस की इतनी दुर्दशा हुई कि उन्हें एक भी सीट नहीं मिली, 52 नगरपालिकाओं में 10 का आंकड़ा भी कांग्रेस पार नहीं कर पाई।

प्रकाश जावड़ेकर ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इनमें सीट की संख्या 976 हैं, जिनमें से भाजपा ने 2015 में 368 सीट जीती थीं जबकि इस बार 800 सीट जीती हैं। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि गुजरात में हम 38 साल से एक तरह से सरकार में हैं। ये एक तरह से राजनीति का अद्भुत करिश्मा है। 

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने खूब कोशिश की चुनाव लड़ने की लेकिन कुछ विधायक खुद लड़े और कुछ के परिवार के लोग लड़े, ऐसे सभी उम्मीदवार हार गए। भाजपा की इस जीत का अर्थ है कि ये किसानों का वोट है और किसान कृषि सुधारों के साथ है। 

राहुल गांधी के आपातकाल वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी को आरएसएस को समझने के लिए बहुत समय लगेगा। आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है, जो मानवता और सामाजिक नैतिकता सिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी इसे कभी नहीं समझ पाएंगे। 


प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी ने माना है कि आपातकाल लगाना गलत था। लेकिन मोदी सरकार ने कभी किसी संसंथा को नहीं छेड़ा है। उन्होंने कहा कि आपातकाल में मंत्री, सांसद, विधायक सबको जेल में डाला गया, प्रेस की आजादी छिन ली गई, क्या-क्या नहीं उस समय। राहुल गांधी को आरएसएस के बारे में पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed