फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Piyush Goyal will go Japan will attend the G7 Trade Ministers meeting

G7: जापान जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जी-7 व्यापार मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

Thu, 26 Oct 2023 11:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 26 Oct 2023 11:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 28-29 अक्तूबर को जापान के ओसाका में जी-7 व्यापार मंत्रियों के समूह की बैठक में भाग लेंगे। जी-7 सदस्य देशों के व्यापार मंत्री हर साल वैश्विक व्यापार और निवेश को लेकर चर्चा करते हैं। मंत्री बेहतर व्यापार और निवेश के लिए आगे का रास्ता तैयार करते हैं।

विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal will go Japan will attend the G7 Trade Ministers meeting
Union Commerce Minister Piyush Goyal - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय उद्योग मंत्रायल और वाणिज्य मंत्री जापान के दौरे पर जाएंगे। जापान में केंद्रीय मंत्री जी-7 बैठक में शामिल होंगे, जिसमें सदस्य देशों के व्यापार मंत्री शामिल होंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री अंतरराष्ट्रीय निकायों सहित अन्य संस्थाओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 28-29 अक्तूबर को जापान के ओसाका में जी-7 व्यापार मंत्रियों के समूह की बैठक में भाग लेंगे। जी-7 सदस्य देशों के व्यापार मंत्री हर साल वैश्विक व्यापार और निवेश को लेकर चर्चा करते हैं। मंत्री बेहतर व्यापार और निवेश के लिए आगे का रास्ता तैयार करते हैं। जी-7 देशों के व्यापार मंत्रियों की बैठक इस वर्ष जापान में आयोजित हो रही है। जापान ने इस वर्ष की बैठक में सदस्य देशों के अलावा अन्य देशों को भी आमंत्रित किया, जिसमें भारत भी शामिल है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, चिली, इंडोनेशिया और केन्या को भी जापान ने आमंत्रित किया है। बैठक में डब्ल्यूटीओ, ईआरआईए और ओईसीडी जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भी आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन


इस वर्ष बैठक में दो विषयों पर होगी चर्चा:-
  1. व्यापार और स्थिरता को बढ़ावा देना-पर्यावरण, विकास और डिजिटल
  2. आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन कैसे बढ़ाएं,
जी-7 दुनिया के सात सबसे विकसित और औद्योगिक महाशक्तियों का संगठन है। इसे ग्रुप ऑफ सेवेन (G7) के नाम से भी जाना जाता है।
इस संगठन में जो देश शामिल हैं - 
  1. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
  2. फ्रांस
  3. यूनाइटेड किंगडम (UK)
  4. कनाडा
  5. इटली
  6. जर्मनी
  7. जापान
जी-7 में और किन संस्थाओं को बुलाया जाता है?
जी-7 बनने के बाद इसके शुरुआती दौर में इसमें शामिल सात देश ही इसके सम्मेलनों में भाग लेते थे। लेकिन 1990 के दशक के अंतिम दौर में एक नई परंपरा शुरू हुई। जी-7 के सम्मेलनों में कई अन्य संस्थाओं को भी बुलाया जाने लगा। जिन संस्थाओं को इसके सम्मेलनों में बुलाया जाता है, वे हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन
  1. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
  2. विश्व बैंक (World Bank)
  3. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (International Energy Agency)
  4. वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन
  5. यूनाइटेड नेशंस
  6. अफ्रीकन यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed