{"_id":"629e231c7863ca5f5401e666","slug":"union-minister-nitin-gadkari-sets-target-of-60-km-national-highway-construction-as-covid19-caused-slownewss-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Highways: देश में हर दिन होगा 60 किमी हाईवे का निर्माण? गडकरी ने तय किया लक्ष्य, कोरोनाकाल में धीमी रही थी रफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
National Highways: देश में हर दिन होगा 60 किमी हाईवे का निर्माण? गडकरी ने तय किया लक्ष्य, कोरोनाकाल में धीमी रही थी रफ्तार
Mon, 06 Jun 2022 09:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 06 Jun 2022 09:24 PM IST
सार
गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मेरा मंत्रालय और मेरी टीम काफी मेहनत कर रही है। यहां तक कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी राजमार्ग निर्माण की दर 38 किलोमीटर प्रतिदिन की थी। मेरी महत्वाकांक्षा इसे 60 किलोमीटर प्रतिदिन पर ले जाने की है।’’
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रतिदिन 60 किलोमीटर राजमार्ग निर्माण का लक्ष्य रखा है। गडकरी ने सोमवार को कहा कि उनका लक्ष्य प्रतिदिन 60 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण करने का है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 में कोरोनावायरस महामारी की वजह से भारत का राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का आंकड़ा घटकर 28.64 किलोमीटर प्रतिदिन पर आ गया। देश के कई हिस्सों में मानसून लंबा खिंचने से भी राजमार्गों का निर्माण प्रभावित हुआ।
गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मेरा मंत्रालय और मेरी टीम काफी मेहनत कर रही है। यहां तक कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी राजमार्ग निर्माण की दर 38 किलोमीटर प्रतिदिन की थी। मेरी महत्वाकांक्षा इसे 60 किलोमीटर प्रतिदिन पर ले जाने की है।’’ देश में राजमार्ग निर्माण का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना निगम लि. (एनएचआईडीसीएल) द्वारा किया जाता है।