फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Nitin Gadkari says amazed at IAS officer response in Bihar bridge collapse

बिहार में ढहा पुल: नितिन गड़करी ने जताई आईएएस के जवाब पर हैरानी, अधिकारी ने तेज हवा को बताया था जिम्मेदार

Mon, 09 May 2022 07:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 09 May 2022 07:19 PM IST
सार

गडकरी ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि तेज हवाओं के कारण पुल कैसे गिर सकता है? उन्होंने पुल के निर्माण के दौरान गुणवत्ता से समझौता करने की ओर इशारा करते हुए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ ना कुछ गलत हुआ होगा, जिसके कारण पुल गिर गया।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari says amazed at IAS officer response in Bihar bridge collapse
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में पुल ढहने के मामले में सोमवार को को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह एक आईएएस अधिकारी की प्रतिक्रिया को लेकर हैरानी में हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी  ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि एक आईएएस अधिकारी इस तरह के स्पष्टीकरण पर कैसे विश्वास कर सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि तेज हवाओं के कारण पुल कैसे गिर सकता है? उन्होंने पुल के निर्माण के दौरान गुणवत्ता से समझौता करने की ओर इशारा करते हुए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ ना कुछ गलत हुआ होगा, जिसके कारण पुल गिर गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने गुणवत्ता से समझौता किए बिना पुलों के निर्माण की लागत को कम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, बिहार के सुल्तानगंज में गंगा पर एक निर्माणाधीन सड़क पुल का एक खंड 29 अप्रैल को आंधी के दौरान गिर गया था। गनीमत की बात यह थी की  इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले में सुल्तानगंज के विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा था कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। यह जांच का विषय है कि 1,710 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा निर्माणाधीन पुल तेज हवाओं का सामना नहीं कर सका। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुल ढहने की जांच के आदेश दिए हैं।


गौरतलब है कि बिहार में सुल्तानगंज और अगुआनी घाट के बीच पुल का निर्माण 2014 में शुरू हुआ था। जिसे 2019 तक पूरा हो जाना था, लेकिन इस पर अभी भी काम चल रहा है। इस पुल के बनने से आम जनता को बड़ी राहत होगी। खगड़िया से भागलपुर आने के लिए सिर्फ 30 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed