फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Nitin Gadkari said share of micro, small and medium industries in GDP should be 40 percent

सुझाव: नितिन गडकरी ने कहा- जीडीपी में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की हिस्सेदारी 40 फीसदी हो

Sun, 06 Jun 2021 04:04 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Jun 2021 04:04 AM IST
सार

  • कोरोना महामारी से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया सुझाव।
  • कहा- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की हिस्सेदारी देश के जीडीपी में 40 फीसदी होनी चाहिए।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari said share of micro, small and medium industries in GDP should be 40 percent
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 40 फीसदी हिस्सेदारी होनी चाहिए। यह अभी 30 फीसदी है। एक वर्चुअल समारोह को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, दुनिया इस वक्त चीन के बजाय भारत का समर्थन कर रही है। हमें अपनी विकास दर और कृषि विकास दर बढ़ाने की जरूरत है।

विज्ञापन


हम अपनी अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना सकते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री गडकरी ने कहा, भारत को खाद्य तेलों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। कोरोना महामारी के बारे में उन्होंने कहा, पूरी दुनिया इस खतरे से जूझ रही है। हम महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतने जा रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी ट्राइटन इलेक्ट्रिक वाहन एलएलसी जल्द आएगी भारत
गडकरी ने कहा, अमेरिका की ट्राइटन इलेक्ट्रिक वाहन एलएलसी जल्द ही भारतीय बाजार में आएगी। इस कंपनी का इलेक्ट्रिक वाहन अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार टेस्ला से अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर हो कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी- गडकरी
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को नितिन गडकरी ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिला स्तर पर तैयारी पर जोर दिया था। उन्होंने लघु और मध्यम आकार के अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति के मामले में आत्मनिर्भर बनने को कहा था।

नितिन गडकरी ने भाजपा मेडिकल सेल, महाराष्ट्र की ओर से आयोजित वेबिनार में डॉक्टरों से कहा कि अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति के मामले में आत्मनिर्भर बनना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति एक अहम मुद्दा है और हमें ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनना चाहिए। 50 से अधिक बेड वाले अस्पतालों को ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन टैंकर हर जिले में उपलब्ध होने चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रत्येक जिले से तत्काल, मध्यवर्ती और दीर्घकालीन योजना बनाने को कहा और साथ ही सभी जिले को 4,000 से 5,000 अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस होने को कहा।


उन्होंने अस्पतालों को भी बिस्तर क्षमता बढ़ाने की सलाह दी। गडकरी ने कहा कि सभी अस्पतालों के पास दो से चार दिनों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने की योजना होनी चाहिए। इसके साथ ही 50 से अधिक बेड वाले अस्पतालों में पांच से सात वेंटिलेटर्स होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed