{"_id":"621b5db709b5ce4e960df3e7","slug":"union-minister-mukhtar-abbas-naqvi-says-there-is-no-ban-on-wearing-hijab-in-country-in-hyderabad-at-inauguration-of-37th-hunar-haat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले, देश में हिजाब पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले, देश में हिजाब पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं है
Sun, 27 Feb 2022 04:47 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 27 Feb 2022 04:47 PM IST
सार
हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट मामले की सुनवाई पिछले सप्ताह पूरी कर चुकी है। इस पर जल्द ही अंतिम फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : twitter/naqvimukhtar
विस्तार
कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि देश में हिजाब पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा लोगों को यह समझने की जरूरत है कि संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए नकवी ने कहा, 'मामला अदालत में है। भारत में हिजाब पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यह स्पष्ट है कि कुछ संस्थानों में यूनिफॉर्म को लेकर उनकी अपनी एक व्यवस्था है। हमें संवैधानिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों पर भी बात करनी चाहिए।'
विज्ञापन
हिजाब पर विवाद पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ था जब कर्नाटक के उडुपी में प्री-यूनिवर्सिटी (पीयू) गर्ल्स कॉलेज में छह छात्राओं को कथित तौर पर प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया था। इसके पीछे कारण दिया गया था कि निर्धारित यूनिफॉर्म में हिजाब शामिल नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद इन छात्राओं ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया था और राज्य सरकार की ओर से पांच फरवरी को जारी एक आदेश को रद्द करने की मांग की। इस आदेश में सरकार ने शांति, सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने वाले कपड़े पहनने पर रोक लगाई थी।
हुनर हाट को बताया एक विश्वसनीय ब्रांड
इससे पहले केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने यहां पर 37वीं 'हुनर हाट' का उद्घाटन किया। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने कहा, हुनर हाट कारीगरों व शिल्पकारों को सशक्त करने का प्रभावी प्रयास है।
नकवी ने कहा कि हुनर हाट ने पिछले सात साल में लगभग आठ लाख कारीगरों और शिल्पकारों को रोजहार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। हुनर हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान के लिए एक विश्वसनीय ब्रांड बन गया है।
उन्होंने आगे कहा कि इस पहन ने देश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लाखों परिवारों में ऊर्जा और उमंग का संचार किया है। ये वो परिवार हैं जो कला और कारीगरी के काम से जुड़े हुए हैं। इस पहल से उन्हें अपनी पैतृक विरासत के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध कराया है।