{"_id":"62b72107a1cfec577b2c32c1","slug":"union-minister-mansukh-mandaviya-said-made-a-strong-mechanism-to-deal-with-health-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Fights Corona: केंद्रीय मंत्री मंडाविया बोले- स्वास्थ्य मुद्दों से निपटने के लिए मजबूत तंत्र बनाया, कोरोना पर काबू इसका सबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India Fights Corona: केंद्रीय मंत्री मंडाविया बोले- स्वास्थ्य मुद्दों से निपटने के लिए मजबूत तंत्र बनाया, कोरोना पर काबू इसका सबूत
Sat, 25 Jun 2022 08:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 25 Jun 2022 08:22 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारत की कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि महामारी के प्रबंधन में भारत सफलतापूर्वक उभरा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने के लिए भारत ने एक मजबूत तंत्र विकसित किया है।
विज्ञापन
मनसुख मंडाविया
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कोच्चि में जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) में इंटरनेशनल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ खोलने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने भारत की कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि महामारी के प्रबंधन में भारत सफलतापूर्वक उभरा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने के लिए भारत ने एक मजबूत तंत्र विकसित किया है।
विज्ञापन
सेवा और अनुसंधान की क्षमता होगी मजबूत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिपमर इंटरनेशनल स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ का राष्ट्र के प्रति समर्पण एक महत्वपूर्ण घटना है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि न केवल भारत बल्कि दुनिया को विभिन्न वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों और चुनौतियों से कुशलतापूर्वक निपटने में यह स्कूल मदद करेगा। मंडाविया ने जानकारी दी कि स्कूल सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थायी मूल्य आधारित समाधान देगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इसके जरिए स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा और अनुसंधान की क्षमता भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिपमर इंटरनेशनल स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के भवन और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 66 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने छात्रों और डॉक्टरों से स्वास्थ्य देखभाल के ब्रांड एंबेसडर बनने का आह्वान किया। गौरतलब है कि उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी दी। वहीं, मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जिपमर में अभी भी स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में कुछ कमियां हैं, जिन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
कई योजनाओं की समीक्षा की
गौरतलब है कि पुडुचेरी के दौरे के दौरान एक संयुक्त बैठक में डॉ. मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य मंत्रालय और उर्वरक मंत्रालय की गतिविधियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने किलपुथुपतु स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का दौरा करेंगे और ई-परामर्श तथा ई-संजीवनी की समीक्षा भी की।