{"_id":"66a670de803cf4cac903a332","slug":"union-minister-jitendra-singh-got-lifetime-achievement-award-honored-for-exemplary-contribution-in-this-field-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Award: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड; इस क्षेत्र में अहम योगदान के लिए सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Award: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड; इस क्षेत्र में अहम योगदान के लिए सम्मानित
Sun, 28 Jul 2024 09:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 28 Jul 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मधुमेह विज्ञान, मधुमेह देखभाल और मधुमेह अनुसंधान के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया। मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. वी. मोहन ने इस अवसर पर उन्हें एक शिक्षक, प्रोफेसर, शोधकर्ता और मधुमेह रोग के चिकित्सक के रूप में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्तर पर ज्ञात चिकित्सा पेशेवर का एक और दुर्लभ उदाहरण हैं। वे एक नेता के तौर पर भी बेहद सफल रहे हैं और तीन बार से लगातार केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे जम्मू और कश्मीर के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। पूर्व में उन्हें जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) से "ओरेशन के लिए स्वर्ण पदक" और पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित "जमना देवी ज्ञान देवी पुरस्कार" भी मिल चुका है।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह को मधुमेह के विभिन्न पहलुओं पर आठ पुस्तकों और तीन मोनोग्राम के लेखक के रूप में वर्णित किया गया है। उन्होंने चिकित्सा की प्रमुख पाठ्यपुस्तकों में मधुमेह पर अध्याय लिखे हैं और मंत्री बनने से पहले उन्होंने एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित "एपीआई टेक्स्टबुक ऑफ मेडिसिन" के बारह क्रमिक संस्करणों में मधुमेह पर एक अध्याय लिखा था। डॉ. जितेन्द्र सिंह द्वारा लिखी गई मधुमेह जागरूकता पुस्तकों में से एक पुस्तक "डायबिटीज मेड ईज़ी" को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले के बेस्ट-सेलर सेक्शन में शामिल किया गया था।
विज्ञापन