फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister giriraj singh attack on mamata benerjee said she is doing appeasement only

ममता के चंडीपाठ पर गिरिराज का निशाना, कहा - दीदी का असली रूप बंगाल का हिंदू समाज जानता है

Wed, 10 Mar 2021 02:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 10 Mar 2021 02:42 PM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
  • ट्वीट कर कहा - रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं
  • गिरिराज सिंह ने कहा - ममता का असली रूप बंगाल का हिंदू समाज जानता है

विज्ञापन
union minister giriraj singh attack on mamata benerjee said she is doing appeasement only
गिरिराज सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस राज्य में दुर्गा पूजा विसर्जन के लिए लोगों को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ता हो वहां की मुख्यमंत्री को चुनाव आने पर मंच से चंडी पाठ करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ-साथ ममता बनर्जी भी ‘‘नर्वस’’ हैं और अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह मंदिर जाएं या मस्जिद। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम पहुंची थी जहां से वह इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने कभी ममता बनर्जी के नजदीकी सिपहसालार रहे सुवेंदु अधिकारी को उनके खिलाफ नंदीग्राम के चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने उनके हिंदू विरोधी होने के भाजपा के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा था कि वह एक ब्राह्मण हैं और हिंदू रस्मों के बारे में भगवा पार्टी के ‘‘फर्जी हिंदू नेताओं’’ से कहीं ज्यादा जानती हैं। ममता ने कहा था, ‘‘यदि किसी को मेरे धर्म के बारे में शक है तो मैं उन्हें बहस करने और हिंदू श्लोकों का पाठ करने में प्रतिस्पर्धा करने की चुनौती देती हूं।’’


इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच से चंडीपाठ भी किया। गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो संदेश भी साझा किया जिसमें उन्होंने गुजरात विधानसभा के पिछले चुनावों के दौरान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के मंदिर दौरे और जनेऊ पहनने का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में मैंने दीदी को देखा। वहां के जिन हिंदुओं को दुर्गा विसर्जन के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ता था... जिनके मंत्री डॉन अखबार को कहते थे कि कलकत्ता में भी कराची है... आज दीदी चंडी पाठ कर रही हैं। चुनाव जो ना कराए।’’ बता दें कि भाजपा ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed