फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Giriraj Singh accused Rahul Gandhi for dividing nation

राहुल जी, अंबेडकर-गांधी ने कभी नहीं कहा देश में अलग से कोर्ट की स्थापना हो: गिरिराज सिंह

Mon, 16 Jul 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jul 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh accused Rahul Gandhi for dividing nation
गिरिराज सिंह-राहुल गांधी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर शरियत कोर्ट के बहाने देश को बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'राहुल जी, अंबेडकर की चर्चा करते हैं, गांधी का नाम लेते हैं पर अंबेडकर और गांधी ने नहीं कहा था कि देश को फिर से बांटने के लिए देश में अलग से कोर्ट (शरीयत) की स्थापना होगी। यह सब उनकी अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी बुद्धि से हो रहा है।' 

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कहा, देश का विभाजन करने की साजिश हो रही है। यह राहुल गांधी द्वारा मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ मुलाकात करने से शुरू हुआ था। वह संविधान को खत्म करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्हें राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। एक देश एक कानून स्वीकार्य है, एक देश दो कानून नहीं।
विज्ञापन


देश में मुसलमानों का सबसे बड़ा संगठन अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस्लामी कानूनों के अनुरूप मुद्दों को हल करने के लिए देश के सभी जिलों में दारुल-कजा यानी शरीयत अदालत खोलने की योजना बना रहा है। इस प्रस्ताव को 15 जुलाई को दिल्ली में हुई बैठक में चर्चा के लिए रखा गया था। हालांकि बोर्ड के फैसले का हर तरफ विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों ने इस तरह की अदालतों को संविधान के विरुद्ध बताया है। वहीं मुस्लिम महिलाओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। महिलाओं का कहना है कि इससे अदालतों का बोझ भी कम होगा और महिलाओं को शरीयत की रोशनी में जल्द से जल्द इंसाफ भी मिलेगा। वैसे यह पहली बार नहीं है जब गिरिराज सिंह ने गांधी पर निशाना साधा हो इससे पहले उन्होंने कमलनाथ द्वारा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर को लिखे गए पत्र पर कहा कि पहले तो खुदा खोज रहे थे अब शंकर भगवान कैसे याद आ गए।

उन्होंने कहा था, 'आज तक तो खुदा खोज रहे थे, राहुल गांधी खुदा खोज रहे हैं, कमलनाथ जी को शंकर भगवान कहां से याद आ गए? ये लोग बहरूपिया हैं। केरल जाएंगे राहुल गांधी तो बछड़े की बीफ पार्टी करेंगे और गुजरात जाएंगे तो जनेऊ धारण कर लेंगे और फिर हिंदुओं पर प्रहार भी करेंगे। यही है कांग्रेस का असली एजेंडा। भारत के अंदर भारत को बांटने और तोड़ने की साजिश की।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed