फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister G Kishan Reddy told that more than 61 lakh foreign tourists came to India in 2022

G20: 2022 में भारत आए 61.9 लाख विदेशी पर्यटक, जी- 20 पर्यटन समूह की बैठक में जी किशन रेड्डी ने दी जानकारी

Wed, 08 Feb 2023 11:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 08 Feb 2023 11:24 PM IST
सार

रेड्डी गुजरात दिवस के मौके पर कच्छ के रण में जी- 20 पर्यटन कार्य समूह की पहली बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विजिट इंडिया 2023 मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Union Minister G Kishan Reddy told that more than 61 lakh foreign tourists came to India in 2022
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को बताया कि वैश्विक महामारी कोविड के दौरान वर्ष 2022 में भारत में 61.9 लाख विदेशी पर्यटक आए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में विदेशी पर्यटकों के आगमन की संख्या में चार गुना वृद्धि है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन हो रहा तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि बीते आठ साल में पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर 7000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन


रेड्डी गुजरात दिवस के मौके पर कच्छ के रण में जी- 20 पर्यटन कार्य समूह की पहली बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विजिट इंडिया 2023 मनाया जा रहा है। पर्यटन क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन (एनडीटीएम) बनाया जा रहा है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए यूनिफार्म टूरिस्ट पुलिस को तैयार किया गया है। इसके अलावा शीर्ष 20 स्रोत देशों के विदेश स्थित भारतीय मिशनों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


गुजरात दिवस के मौके पर आयोजित पर्यटन कार्य समूह की बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में पर्यटन क्षेत्र एक महत्वपूर्ण आर्थिक गुणक है। दरअसल, यह तेजी से आर्थिक विकास व रोजगार देने वाला है। पर्यटन मंत्रालय इस वर्ष को भारत की यात्रा पर ध्यान केंद्रित करते हुए विजिट इंडिया ईयर 2023 के रूप में मना रहा है। यहां पर्यटकों को आध्यात्मिक अनुभव, वन्य जीव संसाधनों और प्राकृतिक सुंदरता के साथ सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका मिलता है। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कहा कि पर्यटन हमें प्रकृति के करीब लाता है। पर्यटन से हम उस विरासत और संस्कृति को महसूस व अनुभव कर सकते हैं, जो हमें हमारे पूर्वजों से मिली है। पहले दिन ट्रोकिया, ब्राजील और इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों ने पर्यटन पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed