फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Darshana Jardosh said – no triangular contest in Surat, BJP will win

Gujarat Poll : 'सूरत में BJP को AAP से नहीं, कांग्रेस से खौफ', मंत्री दर्शना बोलीं- कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं

Mon, 21 Nov 2022 10:03 AM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:03 AM IST
सार

सूरत शहर में त्रिकोणीय मुकाबला है। अरविंद केजरीवाल की आप का जबरदस्त माहौल है। कांग्रेस ने भी दमदार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं, भाजपा भी यहां दबदबा कायम रखने की पुरजोर कोशिश कर रही है। लेकिन, केंद्रीय मंत्री जरदोश पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त है। भाजपा को आप का कोई डर नहीं है। 

विज्ञापन
Union Minister Darshana Jardosh said – no triangular contest in Surat, BJP will win
रेल राज्यमंत्री दर्शना विक्रम जरदोश - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात चुनाव में औद्योगिक नगरी सूरत में आप व कांग्रेस की दमदार मौजूदगी के बीच शहर की भाजपा सांसद और रेल राज्यमंत्री दर्शना विक्रम जरदोश ने यहां त्रिकोणीय मुकाबले की बात सिरे से खारिज कर दी है। उनका साफ कहना है कि सूरत की किसी भी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है। कुछ सीटों पर जरूर भाजपा-कांग्रेस के बीच फाइट है, लेकिन जीत भाजपा की ही होगी।

विज्ञापन


गुजरात में जारी चुनावी घमासान का सूरत के गली-मोहल्लों में भी शोर है। हर तरफ एक ही चर्चा है कि इस बार सूरत शहर में त्रिकोणीय मुकाबला है। अरविंद केजरीवाल की आप का जबरदस्त माहौल है। कांग्रेस ने भी दमदार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं, भाजपा भी यहां दबदबा कायम रखने की पुरजोर कोशिश कर रही है, लेकिन केंद्रीय मंत्री जरदोश पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त है। भाजपा को आप का कोई डर नहीं है। 
विज्ञापन


पिछले चुनाव में 12 सीटें जीती थी भाजपा ने
अमर उजाला से विशेष चर्चा में रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश का कहना है कि नगर निगम का चुनाव लोकल मुद्दों पर आधारित चुनाव होता है। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने जीएसटी का मुद्दा जोर शोर के साथ उछाला था, लेकिन इसके बाद भी सूरत की 12 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। इस बार आप भी झूठ के सहारे मैदान में है, लेकिन उन्हें एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में तीसरे दल 'आप' की कोई जगह नहीं
सूरत में आप पार्टी के मजबूत होने के सवाल के जवाब में मंत्री दर्शना जरदोश कहती हैं कि गुजरात में तीसरे दल 'आप' की कोई जगह नहीं है। यहां मुकाबला केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। सूरत की कुछ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के परंपरागत वोटर हैं। कांग्रेस ने छह से सात सीटों पर अच्छे उम्मीदवार उतारे हैं, इसलिए मुकाबला रोचक लग रहा है, लेकिन जीत भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की ही होगी। सूरत में आम आदमी पार्टी की कोई स्वीकार्यता नहीं है।

हार के डर से आप के उम्मीदवार छोड़ रहे पार्टी
आप के नेताओं को तोड़ने के सवाल पर रेल राज्यमंत्री कहती है कि,हम किसी भी पार्टी को तोड़ने का काम नहीं कर रहे है। आप के उम्मीदवार अपनी हार के डर से खुद पार्टी छोड़कर भाजपा को समर्थन कर रहे हैं। आप के उम्मीदवार प्रचार में जा रहे हैं तो लोग  उन्हें समर्थन देने से इनकार कर रहे हैं। 
उम्मीदवारों को लोग साफ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आप पार्टी राष्ट्र विरोधी है। ऐसे में उम्मीदवार खुद अपनी हार के डर से पार्टी छोड़ रहे हैं, जबकि दिल्ली के सीएम केजरीवाल अपनी बदनामी छिपाने के लिए भाजपा पर ये आरोप लगा रहे है। जरदोश ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र से ही आप के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव मैदान में हैं, न तो उनके साथ लोग नजर आ रहे हैं और न ही पार्टी के कार्यकर्ता।

चुनाव के बाद भूपेंद्र भाई को भी पसंद करेंगी जनता
यूपी और बिहार के लोगों का कहना है कि, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को यूपी के सीएम से कुछ सीखना चाहिए। इस बारे में पूछने पर रेल राज्यमंत्री कहती हैं कि गुजरात के नए मुख्यमंत्री को मौका ही कितना मिला है। जब भूपेंद्र भाई को भी पांच साल हो जाएंगे तो लोग इन्हें भी पसंद करने लगेंगे। शुरुआत में जब उनके नाम की घोषणा हुई तब लोगों को भी नहीं पता था कि वे इतने अच्छे प्रशासक होंगे, लेकिन उन्होंने डेढ़ साल में अच्छा काम किया। अगले पांच साल मिलेंगे तो वे इससे भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

इसलिए बिहार और झारखंड की ट्रेनों में है दिक्कत
सूरत में बड़ी संख्या में यूपी और बिहार के लोग रहते हैं। इनके गृहराज्य में आवाजाही के लिए ट्रेनों की बड़ी समस्या है। इस पर रेल राज्यमंत्री का कहना है कि जब कोरोना काल चल रहा था तब हमारी सरकार ने प्रवासियों के लिए 700 से ज्यादा ट्रेनें शुरू की थीं।हमारी सरकार को देश के कई राज्यों में सुपर फास्ट पैसेंजर ट्रेनें शुरू करनी हैं, लेकिन कुछ राज्य सरकारों के रवैये के कारण रेलवे इंफ्रास्क्चर नहीं खड़ा कर पा रहा है। अगर ट्रेनों के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होगा तो ट्रेन कैसे शुरू होंगी।  

2026 तक शुरू होगा बुलेट ट्रेन का ट्रायल
रेल राज्यमंत्री जरदोश के अनुसार सूरत से आज सभी बड़े राज्यों- दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों के लिए ट्रेन हैं, लेकिन यूपी, बिहार और झारखंड के स्टेशन आज विकसित नहीं हैं। इसलिए प्रवासियों के लिए ट्रेन शुरू करने में हमें परेशानी आती है। हमारी सरकार इन्हें ठीक करने में जुटी हुई है। इन राज्यों में ऐसी ही परेशानी एयर कनेक्टिविटी को लेकर भी होती है, क्योंकि इन राज्यों में एयरपोर्ट ठीक से बने ही नहीं हैं। मोदी सरकार बनने के बाद अब छोटे शहरों में एयरपोर्ट बनना शुरु हो रहे है।
मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन पर जरदोश का कहना है कि 2026 में सूरत और बिलिमोरा के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलने लगेगी। हर माह 12 किलोमीटर की गति से काम चल रहा है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल महाराष्ट्र पर कई जगह दिक्कत है, लेकिन यह भी जल्द दूर हो जाएगी। 


पीएम गए फिर भी हम पंजाब में हार गए
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा को हार का भय है, इसलिए हर जगह पीएम और उनकी टीम प्रचार कर रही हैं। इस सवाल पर रेल राज्यमंत्री का कहना है कि, पंजाब में भी हमारी पार्टी लगी थी, लेकिन हम जीत हासिल नहीं कर सके। अभी दक्षिण भारत, तेलंगाना और ओडिशा में चुनाव नहीं हैं। इसके बाद भी हमारी पार्टी के नेता समय समय पर जाकर वहां रैली कर रहे हैं। हमारी पार्टी की रणनीति है कि सभी नेता विभिन्न राज्यों में जाकर प्रचार करें। अब प्रधानमंत्री मोदी गुजरात से आते हैं। वे यहां मुख्यमंत्री रहे हैं, तो क्या वे यहां प्रचार करने नहीं आ सकते हैं? आज आप के पास कोई चेहरा नहीं है, केजरीवाल और उनके मंत्रियों के चेहरे सभी लोगों ने देख लिए। इसलिए आप इस तरह के आरोप भाजपा पर लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed